पंजाब: मोहाली के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले

पंजाब: मोहाली के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले

पंजाब: मोहाली के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले
Modified Date: February 11, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: February 11, 2026 10:37 am IST

चंडीगढ़, 11 फरवरी (भाषा) पंजाब के मोहाली में कई निजी स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले जिसके कारण स्कूलों को खाली कराना पड़ा।

पुलिस ने बम निरोधक दस्ता तैनात किया और स्कूल भवनों की जांच की। स्कूल अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी की घोषणा की।

मानव मंगल स्कूल और शिवालिक पब्लिक स्कूल, उन स्कूलों में शामिल हैं जिन्हें ईमेल प्राप्त हुए।

मोहाली के स्कूलों में बम की धमकी की यह घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा में हुई ऐसी ही घटनाओं के ठीक बाद सामने आई है, जहां स्कूलों को मिली इस तरह की धमकियां अफवाह साबित हुईं।

भाषा सुरभि खारी

खारी


लेखक के बारे में