पंजाब ने ‘सिख्या क्रांति 2.0’ स्कूली शिक्षा सुधार के लिए विश्व बैंक के साथ समझौता किया
पंजाब ने 'सिख्या क्रांति 2.0' स्कूली शिक्षा सुधार के लिए विश्व बैंक के साथ समझौता किया
चंडीगढ़, 17 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने ‘पंजाब सिख्या क्रांति 2.0’ नामक एक परिवर्तनकारी नए चरण की स्कूली शिक्षा सुधार योजना शुरू की है, जिसके लिए अगले छह वर्षों में 3,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
राज्य सरकार ने कार्यक्रम के कार्यान्वयन में सहयोग के लिए विश्व बैंक के साथ भी साझेदारी की है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में संरचनात्मक सुधारों को और मजबूत करना तथा पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है।
बयान में कहा गया है कि यह साझेदारी सार्वजनिक शिक्षा सुधारों में पंजाब द्वारा पहले से ही हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति की अंतरराष्ट्रीय मान्यता को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सिख्या क्रांति (शिक्षा क्रांति) की सफलता ने राज्य की शिक्षा की पृष्ठभूमि को पूरी तरह से बदल दिया है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सिख्या क्रांति ने पहले ही ठोस परिणाम दिए हैं और अगला चरण सुधारों के पैमाने और गहराई का विस्तार करेगा।
भाषा राखी रंजन
रंजन

Facebook


