पंजाबः विधायक समेत तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल

पंजाबः विधायक समेत तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल

पंजाबः विधायक समेत तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 22, 2020 1:46 pm IST

चंडीगढ़, 22अक्टूबर (भाषा) लुधियाना जिले में दोराहा के निकट दो वाहनों की टक्कर में मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल और दो अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात में हुई।

उन्होंने बताया कि कमल पंजाब विधानसभा के तीन दिन के सत्र में हिस्सा लेने के बाद चंडीगढ़ से मोगा लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कमल के कूल्हे में चोट आई है।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मोगा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद बंसल भी वाहन में थे । बंसल और वाहन चालक भी घायल हो गए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कमल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

भाषा

शोभना पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में