पंजाब : दुर्घटना के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत

Ads

पंजाब : दुर्घटना के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत

  •  
  • Publish Date - November 15, 2020 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

होशियारपुर (पंजाब), 15 नवंबर (भाषा) पंजाब के होशियारपुर स्थित फगवाड़ा बाइपास चौक पर दुर्घटना के बाद एक कार में आग लग गयी जिससे उसमें सवार एक वकील और उनका सहयोगी जिंदा जल गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान होशियारपुर के मॉडल टाउन निवासी भगवंत किशोर गुप्ता (62) और उनके सहायक सिया खुल्लर (37) के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि गुप्ता वर्ष 2003 में भाजपा जिला अध्यक्ष भी थे।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को वे होशियापुर से चंडीगढ़ जा रहे थे तभी फगवाड़ा बाइपास चौक के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि हादसे के बाद कार का सेंटर लॉक सिस्टम जाम हो गया जिसकी वजह से वे बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग बुझायी।

मॉडल टाउन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश