पंजाब : होशियारपुर में सास की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

पंजाब : होशियारपुर में सास की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

पंजाब : होशियारपुर में सास की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
Modified Date: June 16, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: June 16, 2026 3:13 pm IST

होशियारपुर, 16 जून (भाषा) होशियारपुर में मेहतियाना पुलिस थाने के तहत मुखलियाना गांव में एक महिला को अपनी सास की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बेटे की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद हरप्रीत सिंह उर्फ ​​​​फतेह की पत्नी प्रभजोत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक की पहचान निर्मल कौर के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, अहिराना खुर्द में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करने वाले हरप्रीत सिंह को गुर्दे की पथरी के कारण 14 जून को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार, प्रभजोत कौर का कथित तौर पर अपने पति और सास के साथ अक्सर विवाद होता था।

हरप्रीत ने बताया कि 15 जून की सुबह करीब तीन बजे जब वह अस्पताल से घर लौटा तो एक पड़ोसी ने उसे बताया कि प्रभजोत कौर छत के रास्ते उसके घर आई थी और उसके कपड़े खून से सने हुए थे।

पुलिस ने कहा कि प्रभजोत ने कथित तौर पर पड़ोसी को बताया कि उसका अपनी सास के साथ झगड़ा हुआ था और गुस्से में उसने एक ईंट उठाई और निर्मल कौर के सिर पर दे मारी।

शिकायत के मुताबिक, बाद में हरप्रीत ने अपनी मां को बेडरूम में खून से लथपथ पाया।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में