आर एन रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली

आर एन रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली

आर एन रवि ने पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली
Modified Date: March 12, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: March 12, 2026 11:58 am IST

कोलकाता, 12 मार्च (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने रवि को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस उपस्थित रहे।

हालांकि, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता ने समारोह में हिस्सा नहीं लिया।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

गत पांच मार्च को सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

इससे पहले वह नगालैंड, मेघालय और तमिलनाडु के राज्यपाल रह चुके हैं।

भाषा वैभव शोभना

शोभना


लेखक के बारे में