INDIA Live News & Updates 5 May 2024: राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोली- हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ
INDIA Live News & Updates 5 May 2024 : Radhika Khera resigned from Congress राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोली हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ,

INDIA Live News & Updates 5 May 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ।
https://www.youtube.com/watch?v=eguiW2swGdw
सूरजपुर : INDIA Live News & Updates 5 May 2024: धर्मावरम, आंध्र प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है, "50,000 से अधिक लोग यहां एकत्र हुए हैं। इससे पता चलता है कि पूरा आंध्र प्रदेश पीएम मोदी और चंद्रबाबू नायडू के साथ है। एनडीए गठबंधन यहां (चुनाव) में जीत हासिल करने जा रहा है। इंडी गठबंधन भी नहीं जीत पाएगा।" आंध्र प्रदेश में एक भी सीट हासिल करो..."
#WATCH | Dharmavaram, Andhra Pradesh: Union Home Minister Amit Shah says "Over 50,000 people have gathered here. This shows that the entire Andhra Pradesh is with PM Modi and Chandrababu Naidu. NDA alliance is going to sweep (elections) here. INDI alliance will not even get a… pic.twitter.com/1K9HBWASCC
— ANI (@ANI) May 5, 2024
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर पहुंच चुके हैं और यहां अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद है। भजपा अध्यक्ष जिप्पी नड्डा बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं। कार्यक्रम में मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद है।
INDIA Live News & Updates 5 May 2024: लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी अयोध्या आ रहे हैं। यहां पहले वह भगवान रामलला के दर्शन करेंगे और फिर एक रोड शो करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 7 बजे राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। अयोध्या में प्रधानमंत्री करीब 2 किमी लंबा एक रोड शो भी करेंगे।
रायपुर: तीसरे चरण के मतदान के लिए आज उम्मीदवारों के पास प्रचार-प्रसार का आखिरी मौका है। शाम छह बजे के बाद चुनावी प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। 7 मई को आम चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग होगी, (INDIA Live News & Updates 5 May 2024) इसमें 12 राज्यों के 94 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग रजौरी सीट पर मतदान की तिथि बदल थी। अब इस सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान नहीं होगा। अनंतनाग रजौरी लोकसभा सीट के लिए 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी।
Lok sabha election 3rd phase polling
एमपी के 9 सीटों पर मतदान
इस बारें में निर्वाचन आयोग ने बताया हैं कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के जिन 9 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, वहाँ 5 मई की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के 48 घण्टे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, (INDIA Live News & Updates 5 May 2024) उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी अभियान चलाया जाता है।
तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिण्ड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) में 7 मई को मतदान होना है।
छग में भी ख़त्म हो जाएगा चुनाव
छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए यह चरण आखिरी चरण होगा। ;इसके साथ हिब यहां के सभी 11 सीटों पर पूरा हो जाएगा। इससे पहले दो अलग अलग चरणों में बस्तर, कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं। सात मई को होने वाले मतदान में जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग और राजधानी रायपुर की सीटें हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News
चेकिंग के दौरान वाहन से 11 लाख 80 हजार रुपए जब्त
राजनांदगांव-
चेकिंग के दौरान वाहन से 11 लाख 80 हजार रुपए जब्त
जब्त रुपए का नहीं मिला कोई दस्तावेज
यातायात पुलिस ने फरहद चौंक में की कार्रवाई
पीएम मोदी पहुंचे राम मंदिर, रामलला के किए दर्शन
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की। pic.twitter.com/QmmAawqGVT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
PM मोदी पहुंचे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे
अयोध्या-
PM मोदी महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे
कुछ देर में करेंगे रामलला का दर्शन-पूजन
दर्शन-पूजन के बाद रोड शो करेंगे PM मोदी
‘कांग्रेस के कथनी और करनी में अंतर’… राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर सीएम साय ने कहा-
रायपुरः कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी से इस्तीफे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में है कि राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता कांग्रेस भवन में अपने लोगों द्वारा अपमानित हुई। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया और कांग्रेसी नारी न्याय की बात करते हैं। उसके कथनी और करनी में फर्क है। जिसके कारण आज कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। देश में 55-60 साल तक एकछत्र राज करने वाले आज विलुप्ति की ओर बढ़ते जा रहे हैं,
मुंबई में 6 सीटें हैं और मुझे लगता है हमें भारी बहुमत से जीतना चाहिए: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
मुंबई: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “महाराष्ट्र में मोदी जी के पक्ष में माहौल है… मुंबई में 6 सीटें हैं और मुझे लगता है हमें भारी बहुमत से जीतना चाहिए। भाजपा के सभी का समर्तन है… कांग्रेस की पाकिस्तान और चीन की भाषा से जैसी है, जो पाकिस्तान और चीन कहना चाहती है वही कांग्रेस कहती है… लंदन में जो विरोधी ताकतों की सोच है राहुल गांधी उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं… नकारात्मकता को तवज्जों नहीं देनी चाहिए।”
भाजपा दक्षिण भारत में साफ और उत्तर भारत में हाफ होगी: कांग्रेस नेता सचिन पायलट
आगरा, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “…उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी…” भाजपा के ‘400 पार’ के दावे पर उन्होंने कहा, “…वास्तविकता अलग है, लोग बदलाव चाहते हैं। मैंने पहले भी कहा है कि भाजपा दक्षिण भारत में साफ और उत्तर भारत में हाफ होगी…”
दवाओं और अन्य उत्पादों को बिक्री पर क्यों होते रहने दी: अखिलेश यादव
एटा, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा ने कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए कमाए और लोगों की जान खतरे में डाली… उन्होंने दवाओं और अन्य उत्पादों को बिक्री पर क्यों होते रहने दी… ऐसे बहुत सारे सवाल हैं जो लोग भाजपा से पूछ रहे हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया: चिराग पासवान
पटना: LJP (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार चिराग पासवान ने कहा, “…वे(INDIA गठबंधन) मुझे एक कारण बताएं कि क्यों इनकी सरकार बनेगी? 55 साल केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही उन्होंने क्या कर लिया?… प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया… न उनके पास नीति है, न नीयत है और न ही नेता, फिर जनता उन्हें क्यों चुनेगी?”
मुझे उम्मीद है कि मैनपुरी में हमारे जीत का मार्जिन बहुत अच्छा होगा: डिंपल यादव
मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, “हमें लोगों का साथ मिल रहा है और मैं समझती हूं कि तीसरे चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाली है… मुझे उम्मीद है कि मैनपुरी में हमारे जीत का मार्जिन बहुत अच्छा होगा…”
मुझे विश्वास नहीं बल्कि यकीन है कि बिहार में NDA का सफाया होगा: RJD नेता तेजस्वी यादव
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…जो पहले दो चरण का चुनाव हुआ है वह एकतरफा हुआ है और तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के होश, नींद सब उड़ चुके हैं… हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मुझे विश्वास नहीं बल्कि यकीन है कि बिहार में NDA का सफाया होगा और केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।”
राहुल-रेवंत टैक्स का नाम RR टैक्स है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
निजामाबाद, तेलंगाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निजामाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी की तेलंगाना में सरकार बनी तो उन्होंने तेलंगाना को कांग्रेस का ATM बना दिया। देश भर में GST लगता है लेकिन कांग्रेस ने यहां RR टैक्स लगाया। राहुल-रेवंत टैक्स का नाम RR टैक्स है। सैकड़ो करोड़ रुपये एकत्रित कर दिल्ली के दरबार में भेजने का काम कांग्रेस पार्टी करती है।”
सुनीता केजरीवाल ने संसदीय सीट के देवली इलाके में किया रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली संसदीय सीट के देवली इलाके में रोड शो किया।
सपा सरकार आतंकियों पर लगे मुकदमे वापस ले लेती थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सीतापुर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 से पहले, 10 साल आपने कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा किए गए कार्यों को देखा। आप जानते हैं कि उन्होंने देश और प्रदेश का क्या हाल किया था। देश की पुलिस, एजेंसियों को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी जाती थी। सपा सरकार में कई शहरों में आतंकियों के स्लीपर सेल थे, आतंकी संगठन खुलेआम धमकी देते थे। सुरक्षा एजेंसियां बड़ी मशक्कत से आतंकियों को पकड़ती थीं, लेकिन सपा सरकार आतंकियों पर लगे मुकदमे वापस ले लेती थी…”
कांग्रेस के शहजादों के लिए असतित्व की मजबूरी बन गई है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सीतापुर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए असतित्व की मजबूरी बन गई है… अब SC, ST, OBC को भी हर योजना का लाभ पहुंच रहा है इसलिए गरीब हो या SC, ST, OBC, ये सारे वर्ग कांग्रेस और INDI गठबंधन से छिटक चुके हैं और वे आज भाजपा के साथ आ गए हैं।”
इससे पहले आपके लिए हिंदूस्तान में कोई अधिकार नहीं थे: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
नागरकुर्नूल, तेलंगाना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा कर रही है और भाजपा के लोग संविधान को बदलना, खत्म करना चाहते हैं। अगर देश में गरीब, पिछड़ों, दलितों और आदिवासी को कुछ मिला तो संविधान के कारण मिला। अगर आपको सरकारी नौकरी मिली, आरक्षण मिला तो सब संविधान के कारण है, इससे पहले आपके लिए हिंदूस्तान में कोई अधिकार नहीं थे…”
TMC उम्मीदवार कीर्ति आज़ाद के पक्ष में की चुनावी पद यात्रा
बर्दवान, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल): मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC उम्मीदवार कीर्ति आज़ाद के पक्ष मेंचुनावी पद यात्रा की।
हमने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है: DCP रवि कुमार सिंह
आउटर नॉर्थ दिल्ली के DCP रवि कुमार सिंह ने कहा, “22 अप्रैल को अलीपुर इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल है। हमने अनुमान लगाया कि यह एक गैंगवार था… जांच के लिए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीमें गठित की गईं। हमने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है… जानकारी मिली कि इस घटना में कुल पांच शूटर शामिल थे। आगे की जांच जारी है…”
यहां आपसे संभलता नहीं लेकिन जो आपके पास नहीं है उसे आप लेने चले हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘PoK का भारत में विलय होगा’ वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, “उन्हें किसने रोका है?… हम कौन हैं रोकने वाले? लेकिन जो हिस्सा उनके पास पहले से है उसे तो ठीक करें, यहां के हालात सबको मालूम हैं। यहां आपसे संभलता नहीं लेकिन जो आपके पास नहीं है उसे आप लेने चले हैं…”
मुझे पूरा विश्वास है कि रामलला मुझे न्याय जरूर देंगे: राधिका खेड़ा
दिल्ली: कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर राधिका खेड़ा ने कहा, “…राम लला की जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम हम सभी के लिए बहुत पवित्र स्थान है और मैं खुद को वहां जाने से नहीं रोक सकी। लेकिन वहां जाने का मुझे इतना विरोध सहना पड़ेगा यह मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अभद्रता हुई, मुझे वहां कमरे में बंद कर दिया गया, मैं छोटे से लेकर बड़े से बड़े नेतृत्व तक चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला… आज मैंने अपने पार्टी पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि रामलला मुझे न्याय जरूर देंगे…”
हम आदिवासी, OBC और दलित का आरक्षण समाप्त नहीं होने देंगे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
आदिलाबाद, तेलंगाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदिलाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी झूठ के आधार पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी है, वे कह रहे हैं कि अगर भाजपा को 400 सीट दी तो PM मोदी आरक्षण समाप्त कर देंगे। मेरा एडिटेड वीडियो तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने फॉरवर्ड किया… मैं यहां PM मोदी की एक गारंटी देकर जाता हूं कि- जब तक देश की संसद में एक भी भाजपा का सांसद है, हम आदिवासी, OBC और दलित का आरक्षण समाप्त नहीं होने देंगे।”
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाँ मैं लड़की हूँ और लड़ सकती हूँ, और वही अब मैं कर रहीं हूँ।
पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय घूम रहा था मंदिर-मंदिर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इटावा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था। कांग्रेस के शहज़ादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था लेकिन इस बार मंदिर के दर्शन बंद… इतना ही नहीं 500 साल बाद एक ऐतिहासिक पल आया पूरा देश भव्य राम मंदिर बनने के खुश हुआ लेकिन इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया…”
शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इटावा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दी है…”
शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इटावा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दी है…”
BSNL रांची परिसर में आग लगी
रांची, झारखंड: BSNL रांची परिसर में आग लगी, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामला
शहडोल अपडेट-
ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामला
फरार आरोपी सुरेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार
अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के लिए टीम गठित
अलग-अलग रेत खदानों पर करेगी कार्रवाई
मामले में 2 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार
डीएम से मिलने पहुंचे एसपी नेता शिवपाल सिंह यादव
डीएम से मिलने पहुंचे एसपी नेता शिवपाल सिंह यादव
पुलिस पर चुनाव बाधित करने का आरोप
शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप
प्रधान व अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को पुलिस पर परेशान करने का आरोप
हमारे करीब 40 कार्यकर्ताओं को रात पुलिस ने उठाया – शिवपाल
थाना प्रभारियों ने सीयूजी फोन बंद कर लिये और जिनके खुले उन्होंने फोन नहीं उठाया – शिवपाल
भाजपा चुनाव हार रही इसलिए सरकार के दबाब में पुलिस यह सब कर रही – शिवपाल
कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर निष्पक्ष चुनाव में बाधा बन रही पुलिस – शिवपाल
मुख्य चुनाव आयुक्त से करेंगे शिकायत – शिवपाल सिंह यादव
एक डेलीगेशन आज लखनऊ भी करेगा शिकायत
शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके बेटे और बदायूं से प्रत्याशी आदित्य यादव भी मौजूद
राजगढ़ लोकसभा के राघौगढ़ विधानसभा में बीजेपी का रोड शो
गुना-
राजगढ़ लोकसभा के राघौगढ़ विधानसभा में बीजेपी का रोड शो
मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो कर मांग रहे समर्थन
लोकसभा प्रत्याशी रोड़मल नागर के समर्थन में रोड शो
ASI की मौत के मामले में मोहन सरकार का एक्शन
ASI की मौत के मामले में मोहन सरकार का एक्शन……
शहडोल जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम जमोड़ी, थाना ब्यौहारी में ट्रेक्टर से कुचलकर ASI को मारने के केस में फरार आरोपी सुरेंद्र सिंह के अवैध मकान पर बुलडोज़र चलाया……ट्रेक्टर ड्राइवर विजय रावत के घर के अवैध निर्माण को भी ढहाया…… सुरेंद्र सिंह की तलाश में भेजी गई पुलिस टीम……
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेठी से उम्मीदवारी पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ
गुरुग्राम, हरियाणा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेठी से उम्मीदवारी पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “सबसे पहले आपने एक सीट (वायनाड) से चुनाव लड़ा। आप वहां वोटिंग होने दीजिए। आपने वहां से कुछ इनपुट एकत्र किया होगा। वायनाड में मतदान होने से पहले वह (राहुल गांधी) दूसरी सीट के लिए नहीं गए। जैसे ही वोटिंग हुई और इनपुट आया कि जीतने की संभावना कम है, आप दूसरी सीट के लिए चले गए, वह भी आपकी पुरानी सीट नहीं, वह सीट जहां से आपकी मां चुनाव लड़ती रही हैं… यह वायनाड के लोगों के साथ धोखाधड़ी है… कांग्रेस सेल्फ गोल में है। यह वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं के साथ धोखा है।”
#WATCH गुरुग्राम, हरियाणा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेठी से उम्मीदवारी पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “सबसे पहले आपने एक सीट (वायनाड) से चुनाव लड़ा। आप वहां वोटिंग होने दीजिए। आपने वहां से कुछ इनपुट एकत्र किया होगा। वायनाड में मतदान होने से पहले वह (राहुल गांधी) दूसरी सीट… pic.twitter.com/GtitSnP9rH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे घाट में पलटी
कोरबा-
तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे घाट में पलटी
दो लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत
6 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल
वाहन में दबे लोगो को राहगीरों की मदद से निकाला गया बाहर
पिकअप में सवार थे 12 से अधिक लोग
जटगा चौकी क्षेत्र की घटना
बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने ज्वाइन की बीजेपी
सागर-
बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने ज्वाइन की बीजेपी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर लगाए आरोप
निर्मला सप्रे ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद IBC24 से चर्चा में कहा
जीतू पटवारी के महिलाओं के खिलाफ दिए बयानों से आहत होकर कांग्रेस छोड़ी
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दर्ज की FIR
मैनपुरी
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दर्ज की FIR
करहल चौराहे महाराणा प्रताप की मूर्ति पर अभद्रता का आरोप
महाराणा प्रताप की मूर्ति के प्लेटफार्म पर चढ़े थे सपा समर्थक
पुलिस ने 90 सपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर लिखी
FIR में पुलिस ने लिखा है मौके पर गाली गलौज भी हुई
बीजेपी के खिलाफ करनी सेना मैदान में उतरी
ग्वालियर-
बीजेपी के खिलाफ करनी सेना मैदान में उतरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने दिलाई शपथ
राजपूत क्षत्रिय को दिलाई BJP को वोट नही करने की शपथ
महिपाल बोले…. हमारी भूल कमल का फूल
सभी सीटों पर बीजेपी का बहिष्कार करते है
पूरा आंध्र प्रदेश PM मोदी और चंद्रबाबू नायडू के साथ है-अमित शाह
धर्मावरम, श्री सत्य साईं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हजारों की संख्या में लोग यहां आए हैं, यही बताता है कि पूरा आंध्र प्रदेश PM मोदी और चंद्रबाबू नायडू के साथ है… INDI गठबंधन का आंध्र प्रदेश में खाता भी नहीं खुलने वाला है।”
#WATCH धर्मावरम, श्री सत्य साईं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हजारों की संख्या में लोग यहां आए हैं, यही बताता है कि पूरा आंध्र प्रदेश PM मोदी और चंद्रबाबू नायडू के साथ है… INDI गठबंधन का आंध्र प्रदेश में खाता भी नहीं खुलने वाला है।” pic.twitter.com/NGJMBBo974
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
पी.वी. नरसिम्हा राव को सम्मान देने का काम किसी ने किया है तो हमारी सरकार ने किया है-राजनाथ सिंह
YSR, आंध्र प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “इसी आंध्र प्रदेश की धरती पर पैदा हुए पी.वी. नरसिम्हा राव भारत के प्रधानमंत्री थे। उन्हें पूरे देश में सम्मान प्राप्त है लेकिन कांग्रेस ने उन्हें जो सम्मान प्राप्त होना चाहिए था वह नहीं दिया और उन्हें सम्मान देने का काम किसी ने किया है तो हमारी सरकार ने किया है। उन्हें हमने भारत रत्न से सम्मानित किया है।”
#WATCH YSR, आंध्र प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “इसी आंध्र प्रदेश की धरती पर पैदा हुए पी.वी. नरसिम्हा राव भारत के प्रधानमंत्री थे। उन्हें पूरे देश में सम्मान प्राप्त है लेकिन कांग्रेस ने उन्हें जो सम्मान प्राप्त होना चाहिए था वह नहीं दिया और उन्हें सम्मान देने का काम… pic.twitter.com/LwZZiQ6oET
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
सिवनी- घर के अंदर मिला नानी और नातिन का शव
सिवनी-
घर के अंदर मिला नानी और नातिन का शव
अज्ञात लोगों ने की दोनों की हत्या
घर पर आग लगाने का प्रयास किया गया
पुलिस कर रही है मामले की जांच
बरघाट थाना क्षेत्र का मामला
इंदौर में नाइट कल्चर बन रहा पुलिस के लिए मुसीबत
इंदौर
इंदौर में नाइट कल्चर बन रहा पुलिस के लिए मुसीबत
हर दिन नई वारदात आ रही सामने
पब के बाहर खड़े बाउंसर्स ने युवक से की मारपीट
डंडों से युवक को बहरहमी से पीटा
पब में टेबल पर खड़े होकर नाचने को लेकर हुआ था विवाद
बाउंसरों की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल
2 दिन पहले बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी नाइट कल्चर को बंद करने का किया था आवाहन
प.धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था नाइट कल्चर से इंदौर की संस्कृति हो रही गंदगी
विजय नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
पिछले दो चरण में छत्तीसगढ़ और देश में इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों का रुझान साफ दिख रहा है : पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा-
तीसरे चरण के मतदान के प्रचार का आज आखिरी दिन है
छत्तीसगढ़ी के दो चरणों में भारी गर्मी के बाद भी लोगों ने घर से निकलकर मतदान किया
पिछले दो चरण में छत्तीसगढ़ और देश में इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों का रुझान साफ दिख रहा है
भाजपा हिडन एजेंडा संविधान को बदलने का बेनकाब हुआ
संविधान बदलने के लिए भाजपा 400 पार का नारा दे रही है लोगों ने समझा
भाजपा की बदनियति लोगों के सामने खुलकर आ चुकी है
नई न्याय युवा मजदूर और भागीदारी न्याय की गारंटी कांग्रेस ने दी है
राहुल गांधी खुद को मालूम नहीं है कि वे क्या करने वाले हैं : मुख्यमंत्री मोहन यादव
सागर-
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी खुद को मालूम नहीं है कि वे क्या करने वाले हैं
2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार अच्छी खासी चल रही थी
लेकिन जैसे ही राहुल गांधी को लॉन्च किया
इनकी सरकार चली गई और 115 सांसद रह गए
2019 में इन्हें फिर लॉन्च किया गया
उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना दिया गया लेकिन
115 में से सिर्फ 52 रह गए और उन्हें पद से भी इस्तीफा देना पड़ा
सूरजपुर – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे सूरजपुर
सूरजपुर –
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे सूरजपुर
CM विष्णु देव साय भी साथ मौजूद
अग्रसेन स्टेडियम में आमसभा में किए शिरकत
थोड़ी देर में आमसभा को करेंगे संबोधित
बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के पक्ष में मांगेगे वोट
मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद
भिलाई- नंदिनी के क्रेशर खदान में हुआ हादसा
भिलाई-
नंदिनी के क्रेशर खदान में हुआ हादसा
चैन माउंटिंग मशीन में हुआ ब्लास्ट
डीजल फीलिंग के वक्त हुआ ब्लास्ट
तीन मजदूर बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर
सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती
नंदिनी थाने की टीम जांच पड़ताल में जुटी
बलरामपुर- नाला में डूबने से बच्ची की मौत
बलरामपुर-
नाला में डूबने से बच्ची की मौत
नहाने के दौरान फुलझर नाला में डूबी थी बच्ची
घर से अकेले नाला में नहाने गई थी बच्ची
बरियों पुलिस ने घटना के जांच में जुटी
मदनेश्वरपुर गांव का मामला
दंतेवाड़ा- 35 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा-
35 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
3 इनामी नक्सली भी शामिल
अलग अलग इलाकों में थे सक्रिय
SP गौरव रॉय के समक्ष किया समर्पण
लोन वर्राटू अभियान के तहत बड़ी सफलता
बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल
सागर-
मध्यप्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका
बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल
राहतगढ़ में सीएम मोहन यादव के सामने ली बीजेपी की सदस्य
शहडोल में ASI की मौत के बाद एक्शन में मोहन सरकार
शहडोल में ASI की मौत के बाद एक्शन में मोहन सरकार….
आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज….
धारा 302, 379, 414 और 34 भादंसं में प्रकरण दर्ज….ट्रेक्टर चालक विजय उर्फ़ राजरावत और आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया….
तीसरे आरोपी सुरेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना….आरोपियों के विरुद्ध पहले भी दर्ज है कई प्रकरण….
आरोपियों के विरुद्ध सख्त एक्शन ले रही है सरकार
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन
भोपाल
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन…
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बिलकिसगंज…
बिलकिसगंज में जनसभा में पहुंचे शिवराज…
एमपी के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी मंच पर मौजूद.
1994 में जो OBC आरक्षण दिया गया था, प्रधानमंत्री उसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं: जयराम रमेश
दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ”…1994 में जो OBC आरक्षण दिया गया था, प्रधानमंत्री उसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं… हमने धर्म को आधार नहीं बनाया था। आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन के मद्देनजर हमने आरक्षण दिया गया था… 1994 के बाद कर्नाटक में भाजपा के 4 मुख्यमंत्री रहे हैं… 10 साल तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेय 6 साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं और ये मुद्दा 30 साल के बाद उठा है… केंद्र की जो OBC सूची है उसमें कुछ मुसलमान जातियों को भी शामिल किया गया है और आज प्रधानमंत्री खुद उसका श्रेय ले रहे हैं… 19 अप्रैल से प्रधानमंत्री के पास एक ही मुद्दा है… क्योंकि वे जानते हैं कि ‘दक्षिण भारत में साफ-उत्तर भारत में हाफ’… झूठ का जवाब वोट से ही मिलेगा।”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ”…1994 में जो OBC आरक्षण दिया गया था, प्रधानमंत्री उसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं… हमने धर्म को आधार नहीं बनाया था। आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन के मद्देनजर हमने आरक्षण दिया गया था… 1994 के बाद कर्नाटक में भाजपा… pic.twitter.com/tkPPOEW8ZD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
आयरन की टेबलेट खाने से बच्ची की मौत
पत्थलगांव-
आयरन की टेबलेट खाने से बच्ची की मौत
चाकलेट समझकर आयरन की टेबलेट ली थी बच्ची
पुलिस ने पोस्टमार्टम कर घटना की जांच शुरू की
पंडरापाठ का सेंधवार गांव की घटना
राज्य की 11 की 11 सीटें भाजपा जीतेगी: CM विष्णु देव साय
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “पूरे प्रदेश में हम जनता के बीच गए और जिस तरह की हमें प्रतिक्रिया मिली उससे हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि इस बार राज्य की 11 की 11 सीटें भाजपा जीतेगी…”
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “पूरे प्रदेश में हम जनता के बीच गए और जिस तरह की हमें प्रतिक्रिया मिली उससे हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि इस बार राज्य की 11 की 11 सीटें भाजपा जीतेगी…” pic.twitter.com/DlXd0NBMtE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
सीएम मोहन यादव के रोड शो फिर समर्थक ने जान डाली खतरे में
ग्वालियर
सीएम मोहन यादव के रोड शो फिर समर्थक ने जान डाली खतरे में,
कार्यकर्ता ने स्काई शॉट क्रेकर सिर पर रखकर चलाया,
जानलेवा स्टंट का वीडियो बना रहे थे साथी कार्यकर्ता,
घटना है गस्त का ताजिया रोड की,
35 सैकेंड का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,
वायरल वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता झंडे लेकर चलते आ रहे हैं नजर।
शहडोल एसआई की हत्या मामले में सियासत गर्म
भोपाल
शहडोल एसआई की हत्या मामले में सियासत गर्म
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सरकार को घेरा
रेत माफियाओं को संरक्षण देने का लगाया आरोप
निजी हॉस्पिटल के कमोड में नवजात बच्ची मिलने का मामला
सक्ती-
निजी हॉस्पिटल के कमोड में नवजात बच्ची मिलने का मामला
IBC24 पर खबर दिखाए जाने के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान
कलेक्टर के निर्देश में CMHO ने जांच टीम गठित कर भेजा जांच टीम
जांच टीम के दौरान निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने किया विवाद
3 घंटे तक चली जांच, जांच के दौरान कई तरह की मिली खामियां
निजी हॉस्पिटल में अविवाहित युवती ने दी थी बच्ची को जन्म
हॉस्पिटल प्रबंधक पर लगा था नवजात की हत्या का आरोप
मैं चुनाव बाद में लड़ रहा हूं पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं: मनसुख मंडाविया
पोरबंदर, गुजरात: केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने कहा, “हम सब कार्यकर्ता हैं। मैं चुनाव बाद में लड़ रहा हूं पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं। घर-घर जाकर हम जनता को उनकी स्लिप बांटते हैं और पीएम मोदी का एक संदेश देते हैं। ये सब पीएम मोदी का परिवार है। परिवार को पीएम मोदी का संदेश पहुंचाना और उसको वोटिंग की स्लिप बांटने के लिए मेरे सभी कार्यकर्ता 3 दिन से घर-घर जा रहे हैं और लोगों को मिल रहे हैं… मैं भी कार्यकर्ता के तौर पर आज स्लिप बांटने के अभियान में जुड़ा हूं।”
#WATCH पोरबंदर, गुजरात: केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने कहा, “हम सब कार्यकर्ता हैं। मैं चुनाव बाद में लड़ रहा हूं पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं। घर-घर जाकर हम जनता को उनकी स्लिप बांटते हैं और पीएम मोदी का एक संदेश देते हैं। ये सब पीएम… https://t.co/JgeoacywQC pic.twitter.com/T0BXyDV2NU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
प्रधानमंत्री बनने के बाद कभी किसानों से चर्चा नहीं की: जीतू पटवारी
भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री लगातार राहुल गांधी के लिए ‘शहजादे’ शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। जो 4000 किलोमीटर पैदल चले, कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों से बातें की… उनका दर्द समझा उनको वे(पीएम मोदी) शहजादा कहते हैं। जो 2-3 हजार रुपये की टी-शर्ट में लगातार पिछले 10 सालों से पीएम मोदी की नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं उन्हें वे शहजादा कहते हैं… और खुद को फकीर जो 15 लाख का सूट पहने हुए हैं… जो सिर्फ अंबानी-अडानी और उद्योगपतियों से मिलते हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद कभी किसानों से चर्चा नहीं की… जो बिल गेट्स और अक्षय कुमार को इंटरव्यू दे वो फकीर?… देशवासियों देखिए और समझिए कि असली फकीर कौन और असली शहजादा कौन?”
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री लगातार राहुल गांधी के लिए ‘शहजादे’ शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। जो 4000 किलोमीटर पैदल चले, कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों से बातें की… उनका दर्द समझा उनको वे(पीएम मोदी) शहजादा कहते हैं। जो 2-3… pic.twitter.com/A3fXFFFaHM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हुआ छिंदवाड़ा का लाल
छिंदवाड़ा
जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हुआ छिंदवाड़ा का लाल
छिंदवाड़ा के नोनिया-करबल के विक्की पहाड़े हुए शहीद
पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकियों ने किया था हमला
आतंकी हमले में वायुसेना के 5 जवान हुए थे घायल
उधमपुर में इलाज के दौरान जवान विक्की पहाड़े हुए शहीद
जवान विक्की पहाड़े के गृहग्राम में शोक की लहर
सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भंडारे की “सेवादार” टीम को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्य सेवक के चार दिवसीय भंडारे की “सेवादार” टीम को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#WATCH दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्य सेवक के चार दिवसीय भंडारे की “सेवादार” टीम को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। https://t.co/RKGaWuKVKM pic.twitter.com/Gv6Pq6QrSM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा की पीसी
रायपुर ब्रेकिंग ,
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा की पीसी
सिख समाज का शत प्रतिशत वोट बीजेपी को पड़े इसकी अपील करने आया हूं ,
मोदी जी ने सिख समाज के लिए वह काम किया जो 75 साल में नहीं हुआ ,
कांग्रेस के हाथ सिक्खों के खून से रंगे हुए है
बीजेपी ने पहली बार पंजाब में राजनीतिक आधार स्थापित किया है,पंजाब में कांग्रेस और आप के सिटिंग विधायक हमारे पार्टी में आए है , 2027 में पंजाब में हमारा मुख्यमंत्री होगा ,
राहुल गांधी को खुद को नहीं पता वो किस धर्म के है
भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि देश को सुरक्षित रखना है
जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हुआ छिंदवाड़ा का लाल
छिंदवाड़ा
जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हुआ छिंदवाड़ा का लाल
छिंदवाड़ा के नोनिया-करबल के विक्की पहाड़े हुए शहीद
पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकियों ने किया था हमला
आतंकी हमले में वायुसेना के 5 जवान हुए थे घायल
उधमपुर में इलाज के दौरान जवान विक्की पहाड़े हुए शहीद
जवान विक्की पहाड़े के गृहग्राम में शोक की लहर
शहडोल की घटना पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
भोपाल
शहडोल की घटना पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान
एमपी में 3C का राज : पटवारी
कर्ज, क्राइम और करप्शन : पटवारी
जब मैं कहता हूं की प्रदेश में बलात्कार हो रहे हैं वो नाराज़ हो जाते हैं
आज शहडोल में जब एएसआई की हत्या हो जाती है जबलपुर में लूट हो जाती है
ये हालत हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था की : पटवारी
जब हम सवाल उठाते हैं तो कहा जाता है ओबीसी के खिलाफ बोल रहा हूं, मैं भी ओबीसी से हूं: जीतू
सद्दू स्थित राजधानी विहार के पास दुकानों में भीषण आगजनी
सद्दू स्थित राजधानी विहार के पास दुकानों में भीषण आगजनी…
आग से 3 गुमठीनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हुई….
आगजनी में दुकानदारों का लाखों का नुकसान…
आग लगने का कारण अज्ञात….
देर रात डेढ़ बजे की घटना…
विधानसभा था क्षेत्र का मामला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की
रायपुर ब्रेकिंग ,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की
भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की
कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है बड़े बड़े लोगों भाजपा में प्रवेश किया ,
हमारा सब काम सांय सांय हो रहा है मुझे देखते ही लोग कहने लगते हैं सांय सांय
50 प्लस से हम बस्तर का चुनाव जीत रहे है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और अजय चंद्राकर की PC
रायपुर ब्रेकिंग ,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और अजय चंद्राकर की PC
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व समाप्ति की ओर है , आज प्रचार थम जाएगा ,
मेरे लिए ये चुनाव अनोखा रहा , मुख्यमंत्री के नाते जनता से सीधे जुड़ने का मौका मिला है
आज का मिलाकर 66 जन सभा हो जाएगी ,
45 दिन में 106 बार जनता से मुखातिब होने का मौका मिला ,
जनता का अपार समर्थन मिला ,
तानाशाही का जवाब देश की जनता वोट से देगी: सोमनाथ भारती
दिल्ली: नई दिल्ली लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा, “…भाजपा ने इस प्रकार के काम किए हैं कि उन्हें भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। दुनिया के जितने भ्रष्टाचारी हैं सबको अपनी पार्टी में शामिल करके, ED के सारे मामले बंद करवाकर भाजपा ये दिखा रही है कि उसकी रुचि भ्रष्ट को ठीक करने में नहीं बल्कि भ्रष्ट को अपनी पार्टी में लाने में है। बिना किसी प्रमाण और सबूत के आपने दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया… तानाशाही का जवाब देश की जनता वोट से देगी…”
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा, “…भाजपा ने इस प्रकार के काम किए हैं कि उन्हें भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। दुनिया के जितने भ्रष्टाचारी हैं सबको अपनी पार्टी में शामिल करके, ED के सारे मामले बंद करवाकर भाजपा ये दिखा रही है… pic.twitter.com/cOmuAHV8x6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2024
वनविभाग की टीम ने चीता पवन का किया रेस्क्यू
श्योपुर-
वनविभाग की टीम ने चीता पवन का किया रेस्क्यू
रेस्क्यू कर कूनो जंगल में ले जाया गया वापस
चंबल नदी को पार करने जा रहा था चीता
करौली से 50 किमी दूर सिमारा गांव में मिला था लोकेशन
रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर ASI को उतारा मौत के घाट
शहडोल-अपडेट
MP में रेत माफिया का तांडव
रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर ASI को उतारा मौत के घाट
ट्रैक्टर रुकवाने के दौरान ड्राइवर ने ASI को रौंदा
ड्राइवर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक पर 30 हजार का इमान घोषित
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरौली हेलीपैड के पास की घटना
देर रात वारंटी पकड़ने गया था ASI महेंद्र बागरी
श्योपुर-
वनविभाग की टीम ने चीता पवन का किया रेस्क्यू
रेस्क्यू कर कूनो जंगल में ले जाया गया वापस
चंबल नदी को पार करने जा रहा था चीता
करौली से 50 किमी दूर सिमारा गांव में मिला था लोकेशन
शहडोल-अपडेट MP में रेत माफिया का तांडव
शहडोल-अपडेट
MP में रेत माफिया का तांडव
रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर ASI को उतारा मौत के घाट
ट्रैक्टर रुकवाने के दौरान ड्राइवर ने ASI को रौंदा
ड्राइवर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक पर 30 हजार का इमान घोषित
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरौली हेलीपैड के पास की घटना
देर रात वारंटी पकड़ने गया था ASI महेंद्र बागरी
छतरपुर युवक ने ग्रामीणों के सामने सिर में गोली मारकर की सुसाइड
छतरपुर
युवक ने ग्रामीणों के सामने सिर में गोली मारकर की सुसाइड
मृतक के जेब से 18 जिंदा कारतूस बरामद
डायनामाइट ब्लास्ट करने वाला सिम्युलेटर भी मिला
निगरानीशुदा बदमाश था युवक रविन्द्र शुक्ला
हत्या समेत कई मामलों में शामिल
गड़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव की घटना
रायपुर ब्रेकिंग , चुनावी शोर थमने के पहले भाजपा हर लोकसभा में निकालेगी महतारी वंदन यात्रा..
रायपुर ब्रेकिंग ,
चुनावी शोर थमने के पहले भाजपा हर लोकसभा में निकालेगी महतारी वंदन यात्रा…
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं भाजपा के लिए वोट मांगने निकलेंगी….
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आएंगे , सिक्ख समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे …..
बलौदा बाजार में मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में रोड शो और जनसंपर्क किया जाएगा ,
राजस्थान के सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा
राजस्थान के सवाई माधोपुर में भीषण सड़क हादसा
सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, दो बच्चे घायल
सीकर से त्रिनेत्र गणेश के दर्शन करने आते समय हुआ हादसा
बौंली थाना क्षेत्र के में बनास पुलिया के पास हुआ हादसा
नरसिंहपुर- टेकरी मंदिर में पुजारी की हत्या
नरसिंहपुर-
टेकरी मंदिर में पुजारी की हत्या
बीती रात किसी ने की पुजारी की हत्या
हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया
करेली थाना क्षेत्र की घटना
पुलिस कर रही है घटना की जांच
कवर्धा- मकान में आग लगाने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार
कवर्धा-
मकान में आग लगाने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार
जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने लगाई गई थी आग
आगजनी के वक्त मकान में मौजूद थे पति-पत्नी
भागकर बचाये थे जान
आरोपी नरेंद्र चंद्राकर, हरेंद्र चंद्राकर गिरफ्तार
कुंडा थाना के कोड़ापुरी गांव का मामला
ग्वालियर ग्वालियर चंबल में आज थमेगा चुनावी शोर
ग्वालियर
ग्वालियर चंबल में आज थमेगा चुनावी शोर
प्रचार के अंतिम दिन कई दिग्गज झोंकेंगे ताकत
ग्वालियर में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे धुंआधार प्रचार
आज होगी नीट यूजी की परीक्षा
आज होगी नीट यूजी की परीक्षा
दोपहर 2 से 5.30 बजे तक होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए इंदौर में बनाए गए हैं 55 केंद्र
55 केंद्रों पर 25 हजार छात्र देंगे परीक्षा
सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक छात्रों को पहुंचना होगा सेंटर पर
ओडिशा पुरी लोकसभा से जय नारायण पटनायक होंगे कांग्रेस उम्मीदवार
ओडिशा
पुरी लोकसभा से जय नारायण पटनायक होंगे कांग्रेस उम्मीदवार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीदवारी को मंजूरी दी
सुचरिता मोहंती ने शनिवार को लौटाया था कांग्रेस का टिकट
पार्टी पर चुनाव खर्च नहीं देने का आरोप लगाकर लौटाया था टिकट
पुरी लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान
6 मई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख
पुरी सीट पर BJP से संबित पात्रा और BJD से अरूप पटनायक मैदान में
तेलंगाना- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तेलंगाना दौरा आज
तेलंगाना-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तेलंगाना दौरा आज
आदिलाबाद और महबूबनगर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे
दिल्ली- NEET यूजी 2024 की परीक्षा आज
दिल्ली-
NEET यूजी 2024 की परीक्षा आज
भारत के 544 शहरों में होगी परीक्षा
14 विदेशी शहरों में होगी नीट की परीक्षा
परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 से 1:30 बजे तक मिलेगा प्रवेश
दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना दौरा आज
दिल्ली-
गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना दौरा आज
कई सार्वजनिक बैठकों को करेंगे संबोधित
भोपाल चौथे चरण के चुनाव के लिए आदिवासियों को साधेंगे राहुल गांधी…
भोपाल
चौथे चरण के चुनाव के लिए आदिवासियों को साधेंगे राहुल गांधी…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एमपी दौरा कल…
झाबुआ और खरगोन लोकसभा सीट पर कांग्रेस का प्रचार करेंगे राहुल गांधी…
झाबुआ-रतलाम लोकसभा के जोबट और खरगोन सीट के सेगांव में कांग्रेस के पक्ष में करेंगे चुनावी जनसभा…
भिलाई- BSP में हुआ हादसा
भिलाई-
BSP में हुआ हादसा
देर रात SMS 3 में लेडर हुआ पंचर
पंचर होने के बाद लगी आग
ब्रिगेड की टीम आग पर पाया काबू
घटना में कोई जनहानि नहीं
शहडोल- ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिसकर्मी की हत्या
शहडोल- ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिसकर्मी की हत्या
रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर ASI की हत्या
रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान हुई घटना
देर रात वारंटी पकड़ने गया था ASI महेंद्र बागरी
ट्रैक्टर रुकवाने के दौरान चालक ने ASI को रौंदा
पटवारी प्रसन्न सिंह की पहले ही कर चुके है हत्या
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरौली हेलीपैड के पास की घटना
रायपुर पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बलौदा बाजार के दौरे पर
रायपुर
पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बलौदा बाजार के दौरे पर
दोपहर 1 बजे राजीव भवन में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
1:30 बजे बलौदा बाज़ार ज़िले के लिए होंगे रवाना
जिले के डोंगरिया में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
04:30 बजे रायपुर पहुचेंगे पीसीसी चीफ
कांग्रेसजनों से करेंगे भेंट- मुलाक़ात
चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे राजनीतिक दल
चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे राजनीतिक दल
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने किया चुनाव प्रचार
शेखपुर गांव में खाना बनाते नजर आए महाआर्यमन सिंधिया
महाआर्यमन सिंधिया ने आदिवासियों के साथ चर्चा भी की
गुना लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm