भारतीय वायसुेना में आज शामिल होगा राफेल, अंबाला एयरबेस में समारोह का आयोजन
भारतीय वायसुेना में आज शामिल होगा राफेल, अंबाला एयरबेस में समारोह का आयोजन
अंबाला, हरियाणा। फ्रांस से आए पांचों राफेल विमानों काे आज भारतीय वायुसेना में विधिवत रूप से शामिल किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन राफेल को वायुसेेना में औपचारिक रूप से शामिल कराएंगे। इन पांचों विमानों को 29 जुलाई अंबाला एयरबेस पर लाया जाएगा। ये विमान फ्रांस से अंबाला एयरबेस पर लाए गए थे।
पढ़ें- भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
फ्रांस से आए पांच राफेल विमान आज अंबाला वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे। pic.twitter.com/pEcxCZUYTz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2020
इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल, सीएम और वायु सेना के अफसर मौजूद रहेंगे। राफेल विमानों को वायुसेना में शामिल किए जाने के लिए अंबाला एयरबेस पर एक औपचारिक समारोह का आयोजन किया जा जाएगा। इस समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही इस समारोह में एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
10 सितंबर को होनेवाले समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बुधवार को ही अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ सुरक्षा के मद्देनजर वायुसेना स्टेशन के अंदर चल रहे प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई है। पूरे एयरफोर्स स्टेशन के बाहर और पूरे क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
पढ़ें- BMC ने कंगना को गृह पृथक-वास नियमों में दी छूट, बाह…
इससे पहले मंगलवार को भी यहां अंबाला छावनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दाैरान राफेल विमानों को प्रदर्शित किया गया। इन्हें वायुसेना के अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने देखा। इस मौके पर 10 सितंबर को होने वाले समारोह के लिए एयरफोर्स स्टेशन में रिहर्सल भी किया गया।
।

Facebook


