राघव चड्ढा राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष नियुक्त
राघव चड्ढा राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष नियुक्त
नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) हाल में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया।
राज्यसभा की एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’
अधिसूचना में कहा गया कि राज्यसभा के सभापति ने 20 मई से प्रभावी समिति का पुनर्गठन किया है।
चड्ढा के अलावा समिति के सदस्यों में हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संतोष कुमार पी. शामिल हैं।
राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में कहा, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने 20 मई 2026 को राज्यसभा सदस्य डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है।’’
भाषा सिम्मी शफीक
शफीक

Facebook


