Ajay Rai Abusing PM Modi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी थी PM मोदी को गाली.. अब पुलिस ने उठाया ये कदम, CM भी हुए थे बयान से नाराज
Congress Leader Ajay Rai Abusing PM Modi: कांग्रेस नेता अजय राय पर पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी और सड़क जाम मामले में महोबा में FIR दर्ज।
Congress Leader Ajay Rai Abusing PM Modi
- अजय राय पर महोबा में कई धाराओं में FIR दर्ज
- पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद
- 25 से 30 समर्थकों पर भी पुलिस कार्रवाई शुरू
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और सड़क जाम करने का आरोप लगाया है। (Congress Leader Ajay Rai Abusing PM Modi) पुलिस के मुताबिक, 22 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में अजय राय अपने समर्थकों के साथ एक जगह इकट्ठा दिखाई दिए। आरोप है कि इस दौरान सड़क जाम की गई और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
महोबा की एडिशनल एसपी वंदना सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कई धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
25 से 30 समर्थकों पर भी मामला
यह शिकायत अधिवक्ता नीरज रावत की ओर से दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार कांग्रेस की संस्कृति को दिखाता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। (Congress Leader Ajay Rai Abusing PM Modi) FIR में कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बृजराज अहिरवार समेत 25 से 30 समर्थकों के नाम भी शामिल किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को देखा जा रहा है।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने अजय राय की टिप्पणी को “अक्षम्य और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर भी निशाना साधा। केसवन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भाषा और व्यवहार लगातार खराब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इस तरह की राजनीति को पसंद नहीं करेगी।
#WATCH | Uttar Pradesh: FIR registered against State Congress president Ajay Rai, in Mahoba under various sections of BNS, for his remarks on PM Narendra Modi
Advocate Neeraj Rawat, on whose complaint the FIR was filed, says, “…This shows the culture of Congress party. Maybe… pic.twitter.com/6IAH1TER2D
— ANI (@ANI) May 23, 2026
#WATCH | Lucknow, UP | On FIR registered against him for his remarks on PM Narendra Modi, state Congress president Ajay Rai says, “That Dalit girl from Mahoba should get justice. File not 10 but 100 cases against me. We will not back down. This was an AI-generated video. Our… pic.twitter.com/XtsZNf3YPU
— ANI (@ANI) May 23, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन्हें भी पढ़ें:
कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल

Facebook


