Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी ने तोड़े नियम? सदन का समय किया बर्बाद! आदेश की अवहेलना पर भड़के किरेन रिजिजू, कहा- बार-बार वही गलती..
Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी ने तोड़े नियम? सदन का समय किया बर्बाद! आदेश की अवहेलना पर भड़के किरेन रिजिजू, कहा- बार-बार वही गलती..
Kiren Rijiju on Rahul Gandhi/Image Source: ANI
- राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू
- अध्यक्ष के आदेश की अवहेलना का आरोप
- राहुल गांधी पर नियम तोड़ने का आरोप
नई दिल्ली: Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर लोकसभा में अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करने और एक पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण के अंश उद्धृत करने की कोशिश करके लोकसभा का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू (Lok Sabha budget session 2026)
रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था दी थी कि केवल प्रमाणित दस्तावेजों को ही उद्धृत किया जा सकता है। सदन के नियमों का हवाला देते हुए, रीजीजू ने यह भी कहा कि चर्चा के दौरान किताबों, पत्रिकाओं और समाचार कतरनों को उद्धृत नहीं किया जा सकता है, अगर उनका कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करके ‘‘वही गलती बार-बार दोहराई और सदन का समय बर्बाद किया’’।
लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, “स्पीकर ने फैसला दिया है कि मैगज़ीन या अखबारों के आर्टिकल को सदन में कोट नहीं किया जा सकता… सदन में बहस कानूनों के हिसाब से होनी चाहिए।” https://t.co/mYqWGxBC5Z pic.twitter.com/wgsN0x4xT3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
अध्यक्ष के आदेश की अवहेलना और समय बर्बाद करने का आरोप (Rahul Gandhi Lok Sabha speech)
Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में एक पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया और इस पर सत्तापक्ष ने विरोध जताया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद शाम चार बजे तक स्थगित कर दी गई।
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने भाषण की शुरुआत में ही भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए पलटवार करने का प्रयास किया। उनका कहना था कि सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति और चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, इसलिए वह एक पूर्व सेना प्रमुख के उस संस्मरण के अंश को पढ़ना चाहते हैं जो एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। आसन से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।
यह भी पढ़ें
- ‘पाकिस्तान जानता है वह जीत नहीं सकता, इज़्ज़त बचाने की कोशिश…’ सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान, कहा – पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकी देश
- ‘किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ!’ रामकथा के मंच से क्यों भड़क उठे राजन जी महाराज? वीडियो हुआ वायरल
- मशहूर कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत या साजिश? पिता और ये संत रडार पर, मोबाइल, कॉल डिटेल्स… SIT को मिला नया सुराग?

Facebook


