राहुल गांधी ने वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए

राहुल गांधी ने वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए

राहुल गांधी ने वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: February 13, 2021 9:03 am IST

जयपुर 13 फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुरसुरा में लोकदेवता तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन किए।

गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गांधी को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

गांधी का शनिवार को अजमेर जिले के रूपनगढ़ में किसानों से संवाद कार्यक्रम है। वे बाद में नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शुक्रवार को पीलीबंगा व पदमपुर में किसान महापंचायत को संबोधित किया था।

भाषा पृथ्वी

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में