Rahul Gandhi Bittu Video/Image Source: ANI
दिल्ली: Rahul Gandhi Bittu Video: संसद में आज मकर द्वार के पास कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जुबानी तकरार देखने को मिली। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जब केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजर रहे थे तो राहुल गांधी ने कहा कि यहां एक गद्दार जा रहा है। इसका चेहरा देखिए, इसके बाद उन्होंने हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए तंज कसा और कहा कि नमस्ते भाई मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो तुम वापस आ जाओगे (कांग्रेस में)। इस पर बिट्टू ने पलटवार करते हुए कहा कि देश के दुश्म और हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों नेता अलग हो गए और बिट्टू संसद के अंदर दाखिल हो गए।
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “Here is a traitor walking right by. Look at the face…”
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, “Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
— ANI (@ANI) February 4, 2026
Rahul Gandhi Bittu Video: बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू तीन बार कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। पहली बार वह 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने लुधियाना से जीत हासिल की। खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी आवाजों के मुखर आलोचक माने जाने वाले बिट्टू ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “वे समझते हैं कि सबसे बड़े देशभक्त हम ही हैं। मेरे पिता जी ने शहादत दी… मेरी पार्टी में यही लड़ाई थी कि आपके लगाए आग में हमारे गुरुद्वारा में गोली चली, स्वर्ण मंदिर में। हजारों सिखों को इन्होंने निशाना बनाकर कत्ल कराया। अगर राजीव गांधी का नाम शहीद में आता है तो सरदार बेअंत सिंह भी कहना पड़ता है। मैं उस परिवार से आता हूं ये तकलीफ है। अगर एक शहीद का पोता आपके(राहुल गांधी) साथ था तो ठीक था, अगर मैं भाजपा में हूं तो आपको तकलीफ है…जब उन्होंने ये कहके हाथ मिलाने आगे बढ़ाया तो मैंने कहा कि आप देश के गद्दार हो जो रोज सेना के खिलाफ बात करते हैं…मेरा गांधी परिवार के वारिस के साथ हाथ नहीं मिलेगा।”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “वे समझते हैं कि सबसे बड़े देशभक्त हम ही हैं। मेरे पिता जी ने शहादत दी… मेरी पार्टी में यही लड़ाई थी कि आपके लगाए आग में हमारे गुरुद्वारा में गोली चली, स्वर्ण मंदिर में।… pic.twitter.com/RRg3E7TVtq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रवनीत सिंह बिट्टू के प्रति व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी द्वारा बिट्टू को “गद्दार मित्र” कहे जाने से शालीनता, मर्यादा और गरिमा की सभी सीमाएं पार हो गई हैं। पुरी ने लिखा कि बिट्टू की सरकार की नीतियों से असहमति हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन पर अपमानजनक आरोप लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिनके दादा की हत्या आतंकवादियों ने की, उन्हें ‘गद्दार मित्र’ कहना देशद्रोह का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भले ही राहुल गांधी के कई मित्रों को गद्दार कहा जा सकता है, लेकिन बिट्टू उनमें से एक नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी ठोस आधार के प्रतिष्ठित सिख को गद्दार कहना पूरे सिख समुदाय पर कलंक है।
#WATCH | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, “The kind of words used by Rahul Gandhi against a Sikh Minister, calling a Sikh Sardar ‘traitor’ – I strongly condemn this. This is very shameful. If there is a traitor, it is you Rahul Gandhi. Sikh Sardar can never be a… https://t.co/GJVWo2oHRw pic.twitter.com/d78vJxte4I
— ANI (@ANI) February 4, 2026