राहुल ने सांसद सिंगकॉन के निधन पर दुख जताया

राहुल ने सांसद सिंगकॉन के निधन पर दुख जताया

राहुल ने सांसद सिंगकॉन के निधन पर दुख जताया
Modified Date: February 20, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: February 20, 2026 1:07 pm IST

शिलांग, 20 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को शिलांग के सांसद रिकी ए. जे. सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि जनसेवा और मेघालय के लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

मेघालय की ‘वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी’ से ताल्लुक रखने वाले 54 वर्षीय सांसद का बृहस्पतिवार को शिलांग में फुटबाल खेलते समय बेहोश होने के कुछ ही समय बाद निधन हो गया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘मेघालय के शिलांग से लोकसभा सांसद सिंगकॉन के निधन से दुखी हूं। जनसेवा और मेघालय के लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

दिवंगत सांसद के सम्मान में मेघालय विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को निलंबित कर दी गई।

भाषा हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में