राहुल का मोदी पर पलटवार-जितना मजाक उड़ाना है उड़ाओ लेकिन जवाब दो

Ads

राहुल का मोदी पर पलटवार-जितना मजाक उड़ाना है उड़ाओ लेकिन जवाब दो

  •  
  • Publish Date - May 3, 2018 / 12:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

कर्नाटक। कर्नाटक में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है और वार पर पलटवार तेज होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर खूब वार किए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की रैली के कुछ ही क्षणों में राहुल गांधी ने औरद में भाजपा और मोदी दोनों पर खूब पलटवार किए। राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीरव मोदी से लेकर अमित शाह के बेटे की कंपनी पर पीएम मोदी ने एक बार भी कुछ नहीं बोला। मेरी जितनी बुराई करनी है करो. मेरा जितना मजाक बनाना है बनाओ, मगर मेरे सवालों का जवाब दो. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कभी पीएम  मोदी पर निजी हमले नहीं किए।

यह भी पढ़ें – कोई शादी के मंडप से तो कोई शादी के ठीक बाद, पुलिस भर्ती में शामिल होने पहुंची बेटियां

राहुल ने कहा कि मोदी जी कर्नाटक में आते हैं तो उनके पास कुछ बोलने को नहीं होता। इसलिए वह सिर्फ मेरे ऊपर हमले बोलते हैं और मेरे बारे में बोलते रहते हैं। अमित शाह ने खुद कहा है कि कर्नाटक की सरकार हिंदुस्तान में सबसे बेहतर सरकार है। बीजेपी और पीएम मोदी के पास कुछ कहने को नहीं है। न वो किसानों के बारे में, सड़कों, लड़कियों की शिक्षा के बारे में बीजेपी के पास बोलने को कुछ नहीं है। 

यह भी पढ़ें – पत्थलगड़ी मामले की जांच के लिए अजीत जोगी ने तैयार की जांच कमेटी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं एक हिंदुस्तानी के नाते पीएम से सवाल जरूर पूछना चाहूंगा कि आप कर्नाटक में आते हैं और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हैं, लेकिन आपने एक भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों बनाया है? शोले में गब्बर सिंह था। आप गब्बर सिंह टैक्स लाए। कर्नाटक में आप पूरा गब्बर गैंग सांभा सब लाए. पूरा रेड्डी गैंग आप लेकर आए और आप भ्रष्टाचार की बात करते हैं. यह दोहरा रवैया कैसे चलेगा।

वेब डेस्क, IBC24