राहुल ने द्रमुक नेता करुणानिधि की जयंती पर उन्हें याद किया

राहुल ने द्रमुक नेता करुणानिधि की जयंती पर उन्हें याद किया

राहुल ने द्रमुक नेता करुणानिधि की जयंती पर उन्हें याद किया
Modified Date: June 3, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: June 3, 2026 2:06 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना जीवन तमिल लोगों की गरिमा, सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ाई को समर्पित कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक के प्रमुख रहे करुणानिधि सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक लेखक, कवि, विचारक भी थे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कलैगनार एम. करुणानिधि ने अपना जीवन तमिल लोगों की गरिमा, सामाजिक न्याय और हाशिये पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते हुए बिताया।”

गांधी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं, वह एक लेखक, कवि, विचारक भी थे। वह संविधान में विश्वास करते थे क्योंकि यह हर भारतीय को समान मानता है।’’

कांग्रेस ने हाल ही में द्रमुक के साथ अपने वर्षों पुराने गठबंधन को खत्म कर दिया और के. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके से हाथ मिला लिया। फिलहाल वह तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली सरकार का हिस्सा है।

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में