Aruna Irani Cancer Journey : दो बार कैंसर, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत! 79 साल की दिग्गज एक्ट्रेस ने सुनाई जिंदगी की सबसे बड़ी जंग की कहानी

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने करियर और जिंदगी की मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें दो बार कैंसर हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गईं। 79 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और हिम्मत लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनी हुई है।

Aruna Irani Cancer Journey : दो बार कैंसर, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत! 79 साल की दिग्गज एक्ट्रेस ने सुनाई जिंदगी की सबसे बड़ी जंग की कहानी

Aruna Irani Cancer Journey / Image Source : X

Modified Date: June 3, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: June 3, 2026 1:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 79 साल की उम्र में भी अरुणा ईरानी ने अपनी एनर्जी और डांस से सभी को किया हैरान
  • दो बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर जीती जिंदगी की जंग
  • कीमोथैरेपी के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर आज भी लोगों के लिए बनीं प्रेरणा

एंटरटेनमेंट डेस्क : Aruna Irani Cancer Journey :  बॉलीवुड की मशहूर वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपनी जिंदगी में जितने उतार-चढ़ाव देखे हैं। 9 साल की उम्र से ही पारिवारिक मजबूरियों के कारण काम की शुरुआत करने वाली 79 वर्षीय अरुणा ईरानी अपने करियर में 300 से अधिक फिल्में और कई टीवी सीरियल्स कर चुकी हैं। हाल ही में वह राजीव खंडेलवाल के गेम शो ‘तुम हो ना’ में अपनी बहन चेतना के साथ नजर आईं, जहाँ उन्होंने अपनी कमाल की एनर्जी से न सिर्फ सबको हैरान कर दिया, बल्कि दो बार कैंसर से जंग जीतने की अपनी बेहद इंस्पायरिंग कहानी भी शेयर की।

दो बार हुआ था कैंसर

शो के दौरान जब राजीव खंडेलवाल की रिक्वेस्ट पर अरुणा ईरानी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस किया, तो उनकी फुर्ती देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया। शो के दौरान उनकी बहन चेतना ने बताया कि अरुणा को दो बार कैंसर हुआ था और उस वक्त उनके घर में जैसे तूफान आ गया था। लेकिन अरुणा ने हार नहीं मानी और परिवार को सिखाया कि ‘तूफान में रुकना मत, उसे चीर कर आगे निकल जाना।’

2015 में पहली बार हुआ था कैंसर

अरुणा ईरानी ने बताया कि पहली बार साल 2015 में उन्हें कैंसर हुआ था, लेकिन बाल खोने और एक्टिंग से ब्रेक लेने के डर से उन्होंने तब कीमोथैरेपी कराने से मना कर दिया था और सिर्फ ऑपरेशन व दवाइयों का सहारा लिया था। अपनी इसी गलती के कारण साल 2020 में कैंसर ने उन्हें दोबारा अपनी चपेट में ले लिया। इस बार उन्होंने हिम्मत दिखाई और कीमोथैरेपी का सहारा लिया।

2020 में कीमोथैरेपी का सहारा

कीमोथैरेपी से उनके बाल झड़े, लेकिन वे जल्द ही वापस भी आ गए। अरुणा ने गर्व से कहा, ‘आज मुझे कैंसर हुए 10 साल हो चुके हैं और ईश्वर की कृपा से मैं पूरी तरह ठीक और अच्छी हूँ।’

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.