PM Modi Condolences Delhi Fire : राजधानी में भीषण आग से 20 लोगों की मौत, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया गहरा शोक, परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा घोषित

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 35 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

PM Modi Condolences Delhi Fire : राजधानी में भीषण आग से 20 लोगों की मौत, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया गहरा शोक, परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा घोषित

PM-VBRY Launch News / Image Source : X

Modified Date: June 3, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: June 3, 2026 1:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत
  • 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, कई ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगाई
  • प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की

नई दिल्ली : PM Modi Condolences Delhi Fire :  देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिसमें अब तक 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं कई लोग बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस पूरी घटना में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है साथ ही मृतक के परिजनों के लिए दो दो लाख रुपये का मुवाज़े और घायलों के परिजनों 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है।

सोशल मीडिया हैंडल x पर जताया शोक

आपकों बता दें की उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल x पर पोस्ट करते हुए लिखा की दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में जानमाल का नुकसान दुखद है। Delhi Malviya Nagar Fire जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी साथ ही घायलों को 50,000 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।

PM Modi Condolences Delhi Fireसीएम रेखा गुप्ता ने भी जताया शोक

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया हैंडल x पर लिखा की मालवीय नगर में लगी भयानक आग की घटना में लोगों की दुखद मौत से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

दिल्ली सरकार स्थिति पर रख रही नज़र

घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विसेज़ और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को भेजा गया और बचाव और राहत अभियान शुरू किया गया। उनके तुरंत जवाब से प्रभावित परिसर से कई लोगों को बचाने और निकालने में मदद मिली। दिल्ली सरकार स्थिति पर करीब से नज़र रख रही है। प्रभावित परिवारों को सभी ज़रूरी मेडिकल मदद और सपोर्ट दिया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने के लिए कमिटेड हैं।

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

इसी कड़ी में मध्य प्दिप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी शोक जताया उन्होंने लिखा दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग से हुई दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.