Delhi Malviya Nagar Fire: जिंदगी की जंग जीतने आए थे दिल्ली, लेकिन हादसे ने ले ली जान, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
Delhi Malviya Nagar Fire: जिंदगी की जंग जीतने आए थे दिल्ली, लेकिन हादसे ने ले ली जान, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
Delhi Malviya Nagar Fire | Photo Credit: AI
- दिल्ली होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत
- 6 कमरों का लाइसेंस, लेकिन 25 से अधिक कमरे बनाए गए
- कई अफ्रीकी देशों के लोग हादसे में मारे गए
नई दिल्ली: Delhi Malviya Nagar Fire दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में सुबह एक रेस्टोरेंट पर भीषण आग लग गई। (Malviya Nagar Restaurant Fire) आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। जबकि 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफातफरी मची हुई है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर बुझाने की कोशिश में जुट गई है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग अब भी इमारत के भीतर फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
होटल के पास 6 कमरों का था लाइसेंस
Delhi restaurant fire मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि होटल के पास 6 कमरों का ही B2B का लाइसेंस था, लेकिन इसमें 25 से ज्यादा कमरे बनाए गए थे। (delhi restaurant fire) इमारत से निकलने का एक ही रास्ता था। कुछ लोग बेसमेंट में भी थे। हैरानी की बात यह भी है कि लोग आग में अंदर चल रहे थे और बेसमेंट के बाहरी गेट पर ताला लगा हुआ था। कुछ लोगों ने आग की लपटों के बीच कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।
आग की घटना पर फायर ऑफिसर ने बताया?
फायर ऑफिसर AK मलिक ने बताया, “फायर डिपार्टमेंट को सुबह 8.50 बजे कॉल मिली। शुरू में, घटनास्थल पर सात फायर टेंडर भेजे गए और भी गाड़ियां रास्ते में थीं, लेकिन आखिरकार, सभी जरूरी यूनिट्स वहां पहुंच गईं। जैसे ही हमारी टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने तुरंत इमारत से 37 लोगों को बचाया।”
उन्होंने आगे बताया कि यह एक बहुमंजिला इमारत है। इसमें एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर, हमें पता चला है कि यह इमारत एक पूरी तरह से रिहायशी कॉम्प्लेक्स के तौर पर काम नहीं करती है। बल्कि, ऐसा लगता है कि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग ऐसे शख्स थे जिनके परिचितों का इलाज सड़क के ठीक उस पार स्थित MAX अस्पताल में चल रहा था।
जान गवाने वाले ज्यादातर विदेशी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिंदा जलकर मरे और जख्मी लोगों में कई विदेशी नागरिक थे। इनमें ज्यादातर अफ्रीकी मुल्कों के बताए जा रहे हैं। ये लोग मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए आए थे और इस स्टे में रुके हुए थे।
CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख
घटना को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि “मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत एक्टिव किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
Malviya Nagar #MalviyaNagar #Delhi #fire pic.twitter.com/khyzM7f9NW
— 🇮🇳PULKIT NAGAR (@nagar_pulkit) June 3, 2026
रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
पीएम मोदी ने किया मुआवजा का ऐलान
घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। वहीं जान गवाने लोगों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है। अपने पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘पीएम मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।’
PM Modi condoles the loss of lives in the Malviya Nagar fire incident, announces ex-gratia of Rs 2 lakh to the next of kin of each deceased and Rs 50,000 to the injured pic.twitter.com/VbE7D3AhyB
— ANI (@ANI) June 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- Pendra Murder Case: पेंड्रा ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! इस वजह से दिया गया था वारदात को अंजाम, यहां से बुलाए गए थे शूटर, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार
- Vande Bharat: TMC में ‘फूट’ की आहट, ‘दीदी’ के तीखे तेवर, ममता का हल्लाबोल… बंगाल में फिर बवाल! क्या प्रदेश में दोहराया जाएगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’

Facebook


