नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहु्ल गांधी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। वे लगातार देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को राहुल गांधी केरल के त्रिशूर में मछुवारों की संसद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया कि देश में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। साथ ही मछुवारों को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें आगे आने में मदद मिलेगी।
इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि मछुआरा समुदाय ने सीआरजेड अधिसूचना 2019 को अपने समुदाय के लिए हानिकारक है, इस रद्द किया जाना चाहिए। देश के मछुआरे बहुत सी परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने इस समुदाय को नजरअंदाज किया है। आपकी समस्या तभी सुलझेंगी जब आपका कोई नुमाइंदा सरकार में होगा।
Rahul Gandhi at ‘Fishermen’s Parliament’ in Thrissur: I want to give you your own amplifier, so that when you feel something, your voice is immediately heard in Delhi. In my view,there is only one amplifier that will solve your problem, that is your own ministry in Delhi. #Kerala pic.twitter.com/ZiTGXgXEhU
— ANI (@ANI) March 14, 2019
मैं आपसे वादा करता हूं, जब केंद्र में कांग्रेस सरकार बनेगी तो इस संबंध में एक मंत्रालय का गठन होगा। जो इन परेशानियों को दूर करने में मदद उठाएगा। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों की समस्या का निदान करना जानती है। गरिबों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। मैं मोदी की तरह जुमलेबाजी नहीं करता, आपको जो वादा किया हूं वो जरूर निभाउंगा।
Rahul Gandhi in Thrissur: In 2019, when we come to power, we’ve decided to take a big decision of Minimum Guarantee Income. With Guaranteed Minimum Income, anybody who earns less than minimum income line will be given money by GoI to bring them up to minimum income line. #Kerala pic.twitter.com/q4V1Bscxy7
— ANI (@ANI) March 14, 2019