‘मोदी है तो मुमकिन है’, राहुल गांधी ने ट्वीट कर शेयर किया पोस्ट.. देखिए
'मोदी है तो मुमकिन है', राहुल गांधी ने ट्वीट कर शेयर किया पोस्ट.. देखिए
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए कहा, ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ केरल के वायनाड से सांसद ने इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति से जुड़ी एक खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
पढ़ें- 60,963 नए कोरोना मरीजों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 23 लाख 29 हजार के..
मोदी है तो मुमकिन है। pic.twitter.com/V1fS7nStIt
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 12, 2020
कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पढ़ें- 60,963 नए कोरोना मरीजों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 23 लाख 29 हजार के.
दरअसल नारायणमूर्ति ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जाना चाहिए।
पढ़ें- आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा, उपद्रवियों ने कांग्
उन्होंने आशंका जताई कि इस बार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में स्वतंत्रता के बाद के सबसे बड़ी गिरावट दिख सकती है। नारायणमूर्ति ने ऐसी एक नई प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया जिसमें देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में प्रत्येक कारोबारी को पूरी क्षमता के साथ काम।

Facebook


