राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून आएंगे, युवाओं के मुद्दों पर करेंगे संवाद

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून आएंगे, युवाओं के मुद्दों पर करेंगे संवाद

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून आएंगे, युवाओं के मुद्दों पर करेंगे संवाद
Modified Date: July 10, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: July 10, 2026 3:37 pm IST

देहरादून, 10 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून आएंगे। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून का दौरा करेंगे।

इस अवसर पर मौजूद पार्टी महासचिव एवं उत्तराखंड मामलों की प्रभारी कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी को देश के युवाओं की आवाज बताते हुए कहा कि वह देहरादून में युवाओं से जुड़े मुद्दों, जैसे पेपर लीक, बेरोजगारी और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करेंगे।

उत्तराखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले, पिछले महीने राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए थे। लेकिन, पहले ही दिन खराब मौसम के कारण उन्हें पंतनगर हवाई अड्डे से दिल्ली लौटना पड़ा था। इस दौरान अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को उन्होंने पंतनगर हवाई अड्डे से फोन के माध्यम से संबोधित किया था।

भाषा

दीप्ति रवि कांत


लेखक के बारे में