मादक पदार्थ आपूर्ति नेटवर्क के साथ संबंध होने के शक में दो लोग गिरफ्तार
मादक पदार्थ आपूर्ति नेटवर्क के साथ संबंध होने के शक में दो लोग गिरफ्तार
कन्नूर, 10 जुलाई (भाषा) केरल के कन्नूर जिले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क से जुड़े होने के शक में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पहले दोनों एमडीएमए मिलने पर गिरफ़्तार किये गये थे।
अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान परियारम के पी सुनेष (29) और मट्टूल नॉर्थ के एन निसार (40) के तौर पर हुई।
पुलिस के अनुसार, बस स्टैंड के पास सुनेश तालिपारम्बा की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है जबकि पुथियांगडी में बीच रोड पर निसार की किराने की दुकान है।
पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गयी हैं।
पुलिस के मुताबिक जिन दो आरोपियों के निशानदेही पर ये गिरफ्तारियां हुई हैं वे छह जून को मत्तूल उत्तरी से 4.6 ग्राम एमडीएमए जब्त होने के मामले में हिरासत में हैं।
पुलिस ने बताया कि निसार मत्तूल में 2021 में 3.1 ग्राम गांजा ज़ब्त होने के एक मामले में भी आरोपी था।
पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थ की आपूर्ति के बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की जांच चल रही है।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


