ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
तेलंगाना एसीबी ने चंदानगर थाने के सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case || Image- IBC24 News File
- सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गिरफ्तार
- 75 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए
- एसीबी ने पहले ही बिछाया था जाल
हैदराबाद: तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो ने साइबराबाद कमिश्नरेट के चंदानगर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। (ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case) आरोप है कि दोनों ने एक मामले की जांच में शिकायतकर्ताओं से कार्रवाई करने और चार्जशीट दाखिल करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ACB के मुताबिक आरोपी सब इन्स्पेक्टर बंडेला बलराज और कांस्टेबल बी. राघवेंद्र कुमार को रंगे हाथों पकड़ा गया है। रंगा रेड्डी रेंज की एसीबी टीम ने यह कार्रवाई की। अफसरों के मुताबिक़ एसआई ने शिकायतकर्ता से 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पैंसे लिए। रिश्वत की राशि एसआई के कार्यालय के टेबल की दराज से बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि एसआई ने इससे पहले 20 हजार रुपये नकद लिए थे, जबकि कांस्टेबल ने 10 हजार यूपीआई के जरिए लिए थे।
HMDA के मुख्य अभियंता पर भी कार्रवाई
इससे पहले तेलंगाना एसीबी ने 15 जुलाई को हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य अभियंता बी. रविंदर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। (ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case) एसीबी की छापेमारी में 9.24 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों का पता चला था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
14 जुलाई को सिटी रेंज-1 की टीम ने रविंदर के घर, कार्यालय और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों से जुड़े नौ अन्य ठिकानों पर तलाशी ली थी। बरामद संपत्तियों में कोंडकाला, किस्तापुर और पासामाला में पांच प्लॉट, नरसिंगी और नानकरामगुडा में चार फ्लैट तथा कोठुर और शमशाबाद में कृषि भूमि शामिल है।
इन्हें भी पढ़ें:
हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात
संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल
ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला
लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित

Facebook


