iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी

iPhone 18 Pro Launch Date: Apple ने अभी अपने अगले iPhone लॉन्च इवेंट की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। हालांकि, सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2026 में नया iPhone पेश कर सकती है। संभावित तारीख 9 सितंबर बताई जा रही है। लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी

(iPhone 18 Pro Launch Date/ Image Credit: Apple)

Modified Date: August 23, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: August 23, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9 सितंबर को लॉन्च की उम्मीद
  • A20 Pro चिप मिल सकता है
  • 48MP कैमरा और वेरिएबल अपर्चर

नई दिल्ली: iPhone 18 Pro Launch Date: हर साल सितंबर में Apple के नए iPhone का इंतजार रहता है। इस बार भी iPhone 18 Pro को लेकर चर्चाएं तेज है। Apple ने अभी लॉन्च इवेंट (iPhone 18 Pro Launch Date) की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 सितंबर 2026 को नया iPhone लॉन्च हो सकता है। यह तारीख फिलहाल सिर्फ रिपोर्ट्स पर आधारित है और कंपनी की पुष्टि अभी बाकी है।

कीमत और A20 Pro चिप होगी खास

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर भी (iPhone 18 Pro Launch Date) अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में भारत में कीमत करीब 20 हजार रुपये तक बढ़ने का दावा किया गया है। फोन में नया A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। इसे 2nm तकनीक पर बनाया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। 12GB RAM मिलने की भी चर्चा है।

छोटा Dynamic Island और नया कैमरा

नए iPhone में Dynamic Island पहले से छोटा होने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स अंडर-डिस्प्ले Face ID की ओर भी इशारा करती हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कैमरे की बात करें तो तीनों रियर कैमरों में 48MP सेंसर मिल सकते हैं। मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर मिलने की खबर है। जिससे फोटो क्वालिटी और बैकग्राउंड ब्लर बेहतर हो सकता है।

डिस्प्ले और बैटरी में बड़ा बदलाव

iPhone 18 Pro में LTPO+ डिस्प्ले तकनीक मिलने की उम्मीद है। इससे स्क्रीन कम पावर खर्च कर सकती है और बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में करीब 10 प्रतिशत बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है। A20 Pro चिप और नए C2 मॉडेम की बेहतर एफिशिएंसी भी बैटरी को लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकती है।

सैटेलाइट कनेक्टिविटी से बढ़ेगा रोमांच

Apple iPhone 18 Pro में कनेक्टिविटी को भी (iPhone 18 Pro Launch Date) अपग्रेड कर सकता है। नए C2 मॉडेम से बेहतर नेटवर्क और कम पावर खपत की उम्मीद है। इसके अलावा सैटेलाइट आधारित 5G कनेक्टिविटी पर काम किए जाने की खबर है। Camera Control में भी बदलाव संभव है। हालांकि, लॉन्च तक इन सभी फीचर्स और तारीख को लेकर Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।