हम आशा करते हैं कि राहुल गांधी करोड़ों कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और अध्यक्ष पद संभालेंगे: कांग्रेस

हम आशा करते हैं कि राहुल गांधी करोड़ों कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और अध्यक्ष पद संभालेंगे: कांग्रेस

हम आशा करते हैं कि राहुल गांधी करोड़ों कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और अध्यक्ष पद संभालेंगे: कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: November 20, 2020 4:41 pm IST

नयी दिल्ली: ग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और फिर से अध्यक्ष पद संभालेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी हमारे शीर्ष नेता हैं और हर मुद्दे पर हमारे प्रेरणा रहेंगे। कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में विश्वास करते हैं।’’

Read More: चचेरी बहन के साथ लिव-इन में रहने के बाद अब शादी करना चाहता है भाई, अब हाईकोर्ट ने दिया यह निर्देश

उन्होंने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि राहुल जी करोड़ों कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेंगे और अध्यक्ष पद संभालेंगे।’’ बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई नेताओं के बयानों को लेकर सुप्रिया ने कहा, ‘‘ पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। कई बार कई मुद्दों पर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है जो एक लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिचायक होती है।’’

Read More: गोधन न्याय योजना: 51,286 गोबर विक्रेताओं को 6.18 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान, सीएम ने कृषकों से की पैरादान करने की अपील

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Read More: पब्लिक प्लेस में तंबाकू खाने और थूकने पर देना होगा 2000 रुपए जुर्माना, केजरीवाल सरकार ने जारी किया निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"