अमित शाह के बाद अब राहुल गांधी भी जाएंगे मूसा, सिद्धू मूसेवाला के परिवार से करेंगे मुलाकात
Musewala's family : राहुल गांधी मानसा जाकर कांग्रेस के दिवंगत नेता मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।
BJP leader shared Rahul Gandhi VIDEO
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव जाकर उनके परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी मानसा जाकर कांग्रेस के दिवंगत नेता मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस मशहूर एक्ट्रेस ने खरीदा अपना प्राइवेट जेट, शानदार बाथरूम, किंग साइज बेड, कीमत उड़ा देगी होश
पंजाब के मानसा जिले में पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उड़े दो युवक, हादसे में एक की मौत
मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।
यह भी पढ़ें: आशिक की आई शामत, हजारों ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, पुलिस ने जैसे तैसे जान बचाई…

Facebook


