राहुल गांधी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से की मुलाकात,राफेल डील पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से की मुलाकात,राफेल डील पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से की मुलाकात,राफेल डील पर उठाए सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 14, 2018 10:55 am IST

नई दिल्ली। शनिवार को राहुल गांधी ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से मुलाकात की और राफेल डील पर फिर कई सवाल भी उठाये। HAL की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए राहुल ने कहा कि देश की यही इकलौती कंपनी है जिसके पास एयरक्राफ्ट बनाने का अनुभव है।

पढ़ें-पाकिस्तान की गीदड़ भभकी,कहा- भारत के एक सर्जिकल स्ट्राइक के बदले 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे

राहुल ने HAL कर्मचारियों से कहा कि राफेल सौदा पर असल हक आपका बनता है। HAL कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान राहुल ने कंपनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य कंपनी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस कंपनी के साथ काम करना गर्व की बात है। राहुल ने कहा कि वो HAL कर्मचारियों की समस्याएं सुनने आए हैं। राहुल ने साफ कहा कि वास्तव में राफेल पर एचएएल का अधिकार है।

पढ़ें- भाजपा में शामिल उईके का छलका दर्द,कहा- भूपेश बघेल और चरणदास महंत से था बहुत परेशान

केंद्र सरकार ने फ्रांस सरकार से 58 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा किया है। राफेल को बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दैसॉ ने विमानों के निर्माण के लिए अनिल अंबानी की कंपनी को ऑफसेट पार्टनर के तौर पर चुना है जिसको लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार घोटाले का आरोप लगाकर सवाल उठा रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में