BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Train Cancelled News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रेल यातायात प्रभावित.. कैंसिल की गईं इतनी ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

Train Cancelled News: नई दिल्ली में हुई भगदड़ के बाद रेल यातायात प्रभावित.. कैंसिल की गईं इतनी ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी |

Train Cancelled News | Image Source- IBC24 File

Train Cancelled News | Image Source- IBC24 File

Shyam Dwivedi
Published: 16 Feb 2025 | 12:53 pmModified: 16 Feb 2025 | 12:55 pm
HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली से चलने वाली नौ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और एक ट्रेन की टाइमिंग बदली गयी है।
  2. इन ट्रेनों में से जो सात ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, वह प्रयागराज जाने वाली हैं और जिस ट्रेन का समय बदला गया है वह प्रयागराज जाने वाली ट्रेन है।
  3. शनिवार को नई दिल्ली में हुई भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं।

नई दिल्ली। Train Cancelled News : शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसों का इलाज जारी है। तो वहीं रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की रविवार को घोषणा की। रेलवे ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस हादसे के बाद दिल्ली से चलने वाली नौ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और एक ट्रेन की टाइमिंग बदली गयी है।

read more : Lalu Yadav on Mahakumbh: 'कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ..' फंस गए लालू यादव, महाकुंभ को लेकर दिया विवादित बयान 

बता दें कि इन ट्रेनों में से जो सात ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, वह प्रयागराज जाने वाली हैं और जिस ट्रेन का समय बदला गया है वह प्रयागराज जाने वाली ट्रेन है। रेलवे की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आम जनता की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि परिचालन कारणों से रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द/पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें की गई कैंसिल

54213/54214(जेएनयू-पीएफएम-जेएनयू, जेसीओ-16.02.2025)
54254/54253(एलकेओ-पीएफएम-एलकेओ, जेसीओ-16.02.2025)
54375/54376(पीएफएम-जेएनयू-पीएफएम,जेसीओ-16.02.2025)
14102/14101(सीएनबी-पीएफएम/पीआरजी-सीएनबी, जेसीओ-16.02.2025)
04254(एवाई-पीएफएम, जेसीओ-16.02.2025)
04205(एवाई-पीएफएम,जेसीओ-16.02.2025)
04118 (AYC-PRYJ, JCO- 16.02.25)
ट्रेन नंबर-14102 CNB-PYGS JCO 16.02.25
ट्रेन 64567 (बीएससी-टीकेजे) जेसीओ 16/02/2025

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय कहते हैं, "कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, और जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर खड़ी थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म 14-15 की ओर आ रहा एक यात्री सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गया, और उसके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए, और यह दुखद घटना घटी। इसकी उच्च स्तरीय समिति द्वारा जांच की जा रही है। कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई, न ही प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव किया गया... घटना की जांच की जा रही है, इसलिए समिति को अपनी रिपोर्ट और निष्कर्ष प्रस्तुत करने दें। प्लेटफॉर्म पर स्थिति अब सामान्य है। सभी ट्रेनें अपने सामान्य समय पर चल रही हैं..."

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में कुल 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Rail traffic affected.. so many trains have been cancelled, passengers may face more problems

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm