सवाल आपका है

Lalu Yadav on Mahakumbh: ‘कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ..’ फंस गए लालू यादव, महाकुंभ को लेकर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली: Lalu Yadav on Mahakumbh: शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया है। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें LNJP और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है। इस हादसे और महाकुंभ को लेकर पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है।

read more : New Delhi Railway Station Stampede Update: ‘खुल गई सरकार की सारी परतें..’ मिटा दिए भगदड़ के सभी सबूत, पवन खेड़ा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना 

महाकुंभ को लेकर लालू यादव का विवादित बयान

लालू प्रसाद यादव ने भगदड़ की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने इस हादसे के लिए पूरी तरह से रेलवे को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वहीं कुंभ को लेकर उन्होंने कहा-‘कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ।’

बता दें कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत कुल 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में  प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

मुआवजे का ऐलान

वहीं रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने की रविवार को घोषणा की। रेलवे ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

 

 

Exit mobile version