बालासोर रेल दुर्घटना में मृत लोगों के शवों की पहचान के लिए रेलवे ने की अपील, हेल्पलाइन 18003450061/1929 पर लें अपने परिजनों की जानकारी, तस्वीरें भी देखें
Railway appeals for identification of dead bodies in Balasore train accident रेलवे ने ओडिशा सरकार के सहयोग से उनका पता लगाने की पहल की है।
Balasore train accident
Balasore train accident: ओडिशा सरकार के सहयोग से मृतकों, अस्पतालों में भर्ती लोगों और अज्ञात शवों के फोटो के लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। ओडिशा के बहांगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में उन परिवारों की सुविधा के लिए जो अभी भी अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर सकें हैं। भारतीय रेलवे ने ओडिशा सरकार के सहयोग से उनका पता लगाने की पहल की है।
इस दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवार के सदस्य/रिश्तेदार/मित्र और शुभचिंतक मृतकों के फोटो के लिंक, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में निम्नलिखित विवरण का उपयोग करके पता लगा सकते हैं।
ओडिशा में दुर्भाग्यपूर्ण बहांगा रेल दुर्घटना में मृतकों की तस्वीरों का लिंक
अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे यात्रियों की सूची का लिंक
एससीबी कटक में उपचाराधीन अज्ञात व्यक्तियों का लिंक
इस रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों/रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 चौबीसों घंटे काम कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हेल्पलाइन 139 का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी 24×7 काम कर रहा है।
Read more: यहां के आदिवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम करेंगे वन अधिकार पट्टा का वितरण
Balasore train accident: नगर आयुक्त कार्यालय, भुवनेश्वर ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहाँ से वाहनों के साथ लोगों को या तो अस्पताल या शवगृहों, जैसा भी उचित हो, के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।

Facebook


