रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों का हंगामा, लगाए मुर्दाबाद के नारे, कार पर फेंके गमले

Ads

रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों का हंगामा, लगाए मुर्दाबाद के नारे, कार पर फेंके गमले

  •  
  • Publish Date - November 16, 2018 / 03:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

लखनऊ। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ लखनऊ में रेलवे यूनियन के एक कार्यक्रम में नाराज रेलवे कर्मचारियों ने धक्कामुक्की की। गोयल विरोध में कर्मचारियों ने ‘रेल मंत्री मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उनके सामने गमले फेंके। लोगों का गुस्सा देखकर मजबूरन पीयूष गोयल को तुरंत वहां से जाना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के दौरान यूपी पुलिस भी वहां मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही रेल मंत्री का भाषण खत्म हुआ, वहां हंगामा शुरू हो गया। चारबाग में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए पीयूष गोयल से लोग इतने नाराज थे कि उनकी गाड़ी के पीछे भागे और गमलों से हमलाकर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। उनके जाने के बाद भी लोग कार्यक्रम स्थल पर देर तक हंगामा करते रहे।

यह भी पढें : मोदी के जाते ही बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल, टिकट कटने से थीं नाराज 

कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में रेल मंत्री ने रेलवे यूनियन पर कर्मचारियों को भड़काने का आरोप लगाया। इससे वहां मौजूद यूनियन से जुड़े कर्मचारी भड़क गए। रेल मंत्री वहां से जाने लगे तो वे कर्मचारी उनके काफिले के आगे आ गए। मौके पर मौजूद आरपीएफ और यूपी पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रेल मंत्री के काफिले को वहां से निकाला।