Bhojpuri Actress Running Sex Racket: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस चला रही थी ‘सेक्स रैकेट’.. कर चुकी है कई वेब-सीरीज और हिंदी फिल्मों में भी काम, पुलिस को भी नहीं हुआ यकीन

Ads

ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने वागले एस्टेट इलाके में कार्रवाई करते हुए भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक अभिनेत्री को कथित देह व्यापार रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभिनेत्री ने 10 से अधिक वेब सीरीज में भी काम किया है। मामले में BNS और Immoral Traffic (Prevention) Act के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 08:23 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 08:26 PM IST

Bhojpuri Actress Running Sex Racket || Image- Actress HD Wallpaper

HIGHLIGHTS
  • ठाणे में भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार
  • कथित रैकेट से दो महिलाओं का रेस्क्यू
  • BNS और PITA के तहत मामला दर्ज

Bhojpuri Actress Running Sex Racket: ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे क्राइम ब्रांच ने सेक रैकेट से जुड़े मामले में भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभिनेत्री हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को इस धंधे में धकेले जाने से भी बचाया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस ने जाल बिछाकर की कार्यवाही

पुलिस के मुताबिक ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को अभिनेत्री के देह व्यापार के कारोबार में शामिल होने की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद सीनियर पुलिस निरीक्षक अंजलि आंधले के अगुवाई में टीम ने 26 सितंबर को वागले एस्टेट के पडवाल नगर इलाके में जाल बिछाया। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे आरोपी अभिनेत्री को उस समय पकड़ा गया, जब वह दो महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में कर चुकी है काम

Bhojpuri Actress Running Sex Racket: पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिनेत्री ने कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 10 से अधिक वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है। यह सीरीज अलग-अलग डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। फिलहाल अभिनेत्री की पहचान सामने नहीं आई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

BNS और Immoral Traffic Act के तहत मामला

मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही, बचाई गई दोनों महिलाओं से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

मतदाता सूची की गड़बड़ियों से निपटने के लिए ईआरओ को अधिक शक्तियां देने की मांग

उधार की बंदूक से शुरू हुआ सफर, एशियाई खेलों के स्वर्ण तक पहुंची नीरू

टाटा संस की सूचीबद्धता, नेतृत्व परिवर्तन से समूह कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल असर नहींः एसएंडपी

बिहार में छेड़छाड़ के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुशासन का प्रमाण : विजय चौधरी

भाजपा ने उप्र विधान परिषद चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की सूची जारी की

Q1. ठाणे में अभिनेत्री को किस मामले में गिरफ्तार किया गया?

Ans: पुलिस ने कथित देह व्यापार रैकेट से जुड़े मामले में अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है।

Q2. पुलिस कार्रवाई में कितनी महिलाओं को बचाया गया?

Ans: पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Q3. अभिनेत्री ने किन फिल्मों और सीरीज में काम किया है?

Ans: पुलिस के मुताबिक, उसने भोजपुरी-हिंदी फिल्मों और 10 से अधिक वेब सीरीज में काम किया है।