त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे : वैष्णव

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे : वैष्णव

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे : वैष्णव
Modified Date: September 3, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: September 3, 2026 8:13 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों का मौसम नजदीक आने के साथ यात्रियों की अचानक बढ़ने वाली संख्या से निपटने के लिए पहले से तैयारी करें।

वैष्णव ने रेलवे बोर्ड और क्षेत्रीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं और परिचालन दक्षता से जुड़े मुद्दों का मिशन मोड में समाधान करने का आग्रह किया।

मंत्रालय ने 15 फरवरी 2025 को महाकुंभ मेले के दौरान नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा के कई उपाय किए हैं। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों का मौसम नजदीक आने के मद्देनजर क्षेत्रीय रेलवे को यात्रियों की बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

नरेश


लेखक के बारे में