दिल्ली में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत

दिल्ली में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत

दिल्ली में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत
Modified Date: June 27, 2024 / 10:27 am IST
Published Date: June 27, 2024 10:27 am IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में जून के महीने में अब तक भीषण लू के नौ दिन दर्ज किए गए, जबकि 2023 और 2022 में एक भी दिन ऐसी स्थिति नहीं बनी।

मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ ने बुधवार को कहा था कि इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है, जिससे लोगों को मौजूदा उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत ने कहा, ”दिल्ली में मानसून 29 या 30 जून को दस्तक दे सकता है।”

मानसून आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले साल मानसून 26 जून को आया था जबकि 2022 में 30 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी।

भाषा प्रीति शोभना

शोभना


लेखक के बारे में