उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि

Ads

उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 10:56 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 10:56 PM IST

देहरादून, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के अनेक इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और ओले पड़े जबकि ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हिमपात हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देहरादून मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े सात बजे के बीच 52.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी । इस दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई ।

कुमांऊ क्षेत्र में अल्मोड़ा जिले के जैंती में 31.5 मिमी वर्षा हुई जबकि पौड़ी के सतपुली में 29 मिमी, चंपावत जिले के लोहाघाट में 21.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी । गढ़वाल क्षेत्र में टिहरी में 13 मिमी और देहरादून में 7.9 मिमी बारिश हुई ।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के अंतिम आंकड़ों में 4-5 मिमी का अंतर हो सकता है क्योंकि कुछ क्षेत्रों में शाम के बाद भी बारिश जारी थी ।

तेज हवाओं के साथ बारिश होने से देहरादून में मौसम सुहावना हो गया जहां दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ और चमोली जिले में बदरीनाथ में बारिश के बीच यात्रा जारी रही । आसपास की ऊंची पहाडियों पर हल्का हिमपात हुआ जिससे इलाकों में मौसम ठंडा हो गया।

भाषा दीप्ति शोभना

शोभना