दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: August 11, 2024 / 10:42 am IST
Published Date: August 11, 2024 10:42 am IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

आईएमडी ने बताया कि रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने छावला स्टैंड के पास जलभराव और तीन क्लस्टर बस के खराब होने के कारण नजफगढ़ फिरनी रोड पर यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी।

यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी बताया, ”नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड पर गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया मुंडका जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।”

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बज सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

प्रीति पारुल

पारुल


लेखक के बारे में