पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश

Ads

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश

  •  
  • Publish Date - May 24, 2023 / 01:45 PM IST,
    Updated On - May 24, 2023 / 02:05 PM IST

चंडीगढ़, 24 मई (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को तड़के बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार यहां चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मोहाली, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर समेत अन्य जगहों पर बारिश हुई है।

पिछले कई दिनों से यहां तापमान सामान्य से अधिक था। बारिश होने से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा