राजस्थान में हफ्ते भर बारिश के आसार कम

राजस्थान में हफ्ते भर बारिश के आसार कम

राजस्थान में हफ्ते भर बारिश के आसार कम
Modified Date: September 8, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: September 8, 2026 11:02 am IST

जयपुर, आठ सितंबर (भाषा) राजस्थान में मानसून के कमजोर पड़ने से अगले एक सप्ताह मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार वर्तमान मौसमी परिस्थितियों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मानसून कमजारे रहने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि 12 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश का एक और दौर शुरू होने तथा बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून की परिस्थितियां कमजोर रहने व अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने बताया कि इस दौरान बीकानेर संभाग के जिलों में दिन के समय 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक पांच सेंटीमीटर बारिश जयपुर के पावटा में दर्ज की गई।

भाषा पृथ्वी वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में