राजस्थान:बाड़मेर जिले के सरकारी स्कूल में पानी पीने के बाद 13 छात्रों को हुए चकते, अस्पताल में भर्ती

Modified Date: May 2, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: May 2, 2026 7:51 pm IST

जयपुर, दो मई (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सरकारी स्कूल के बच्चे कथित तौर पर पानी पीने के बाद बीमार हो गए और उनमें से 13 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सनावड़ा गांव की मेघवालों की बस्ती में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छुट्टी के दौरान कई विद्यार्थियों ने टंकी से पानी पिया जिसके बाद उन्हें खुजली होने लगी और शरीर पर लाल निशान (चकते) पड़ गए।

उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को एलर्जी जैसे लक्षणों के साथ लाया गया और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

उन्होंने कहा,‘‘चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर नज़र रख रही है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।’’

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

लेखक के बारे में