राजस्थान : कार पलटने से तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Ads

राजस्थान : कार पलटने से तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - September 12, 2024 / 06:02 PM IST,
    Updated On - September 12, 2024 / 06:02 PM IST

जयपुर, 12 सितंबर (भाषा) राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कार टायर फट जाने के कारण पलट गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तारानगर- राजगढ़ मार्ग पर टायर फट जाने से कार पलट गई जिससे उसमें सवार सत्यवान (62), नवीन (50), प्रियांश (ढाई वर्ष) की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत पांच अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसने बताया कि कार में सवार आठ लोग हरियाणा से जोताराम मंदिर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जायेगा। पुलिस ने बताया कि वह पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी धीरज

धीरज