जयपुर, 23 अगस्त (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में चार वर्षीय एक बच्ची से उसके रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बच्ची को सूरतगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां शाम को किसी काम से बाहर गई और रात करीब नौ बजे जब वह घर लौटी तो देखा कि बच्ची घर के अंदर घायल अवस्था में थी तथा रो रही थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जो पीड़िता का रिश्तेदार है और उनके घर के पास ही रहता है।
भाषा पृथ्वी मनीषा खारी
खारी