राजस्थान: बाड़मेर में जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Ads

राजस्थान: बाड़मेर में जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 12, 2025 / 07:58 PM IST,
    Updated On - November 12, 2025 / 07:58 PM IST

जयपुर, 12 नवंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने बाड़मेर जिले में जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, थाना गडरारोड़ और जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में 10,000 रुपये के इनामी आरोपी रावतसर निवासी देराजराम उर्फ देराराम जाट को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 नवंबर 2023 को स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने आपसी रंजिश में एक गाड़ी को टक्कर मारकर और गोलीबारी कर करमेंद्र जाट को घायल कर दिया था। देराजराम उर्फ देराराम पर इस अपराध के मुख्य आरोपी करनाराम को अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराने का आरोप है।

आरोपी देराजराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी