Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: ‘शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें’… पीएम के ट्वीट पर भड़के राहुल-खरगे, मोदी सरकार के सामने रख दी ये तीन बड़ी डिमांड

Ads

Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: 'शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें'... पीएम के ट्वीट पर भड़के राहुल-खरगे, मोदी सरकार के सामने रख दी ये तीन बड़ी डिमांड

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 11:37 AM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 12:26 PM IST

Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: 'शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें'... पीएम के ट्वीट पर भड़के राहुल-खरगे, मोदी सरकार के सामने रख दी ये तीन बड़ी डिमांड /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • PM मोदी ने पेपर लीक मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया
  • राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर इस घोषणा को लेकर सरकार पर निशाना साधा
  • NEET मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाज़ी जारी है

दिल्ली। Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। वहीं दूसरी ओर नीट पेपर लीक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया है। वही उनके X पोस्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने जमकर निशाना साधा है।

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है…

 प्रधानमंत्री के ट्वीट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा कि- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया – और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें साफ़ हैं:

1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफ़ी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।

युवा अपने भविष्य की माँग करने कहाँ जाएँ? : खरगे

पीएम के ट्वीट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी निशाना साधते हुए X पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमे लिखा है कि- मोदी जी आपकी देखरेख में शिक्षा व्यवस्था खराब हो गई है। हमें खोखली बातें या टुकड़ों में की गई घोषणाएं नहीं चाहिए। आपकी सरकार ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया और बिना किसी डर के बेरहमी से बर्बरता की, मानो वे हमारे अपने बच्चे ही न हों।

Rahul Gandhi On PM Modi NEET Protest खरगे ने आगे कहा कि अपने एयर-कंडीशंड महलों से बाहर आइए और उन युवा पुरुषों और महिलाओं की आँखों में देखिए जो आपकी तानाशाही के खिलाफ लड़ते हुए सड़कों पर लहूलुहान हुए। AICC चीफ ने कहा कि युवा सिर्फ़ 3 आसान माँगें पूरी करवाना चाहते हैं:
1) शिक्षा मंत्री प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें
2) दंडात्मक कार्रवाई और अत्याचारों के लिए माफ़ी मांगें
3) जिन्हें आपने निशाना बनाया, उन्हें न्याय दिलाएँ

RSS ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्ज़ा कर लिया है। युवाओं में बेरोज़गारी 29% (PLFS) तक पहुँच गई है। कोई प्राइवेट नौकरी नहीं है, और पक्की सरकारी नौकरियाँ भी बहुत कम हैं। कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने का चलन चरम पर है। सारे रास्ते बंद हैं। युवा अपने भविष्य की माँग करने कहाँ जाएँ?

 

 

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक मामले में क्या घोषणा की है?

प्रधानमंत्री ने कहा है कि पेपर लीक से जुड़े मामलों में त्वरित सुनवाई और सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।

इस फैसले का उद्देश्य क्या है?

सरकार के अनुसार, इसका उद्देश्य पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करना और छात्रों के हितों की रक्षा करना है।

राहुल गांधी ने क्या प्रतिक्रिया दी?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करते हुए शिक्षा मंत्री को हटाने, छात्रों से माफी मांगने और कथित कार्रवाई की मांग की।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के प्रति कार्रवाई को लेकर आलोचना करते हुए कई मांगें रखीं।

क्या NEET को लेकर प्रदर्शन अभी भी जारी है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।