राजस्थान: एडीजी रैंक के पुलिस अधिकारी सोमवार से करेंगे रेंज का दौरा

Ads

राजस्थान: एडीजी रैंक के पुलिस अधिकारी सोमवार से करेंगे रेंज का दौरा

  •  
  • Publish Date - September 1, 2024 / 09:42 PM IST,
    Updated On - September 1, 2024 / 09:42 PM IST

जयपुर, एक सितंबर (भाषा) राजस्थान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर के आला अधिकारी सोमवार से अपने प्रभार वाली रेंज के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार रात पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक में इस आशय के निर्देश दिए थे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने एक बयान में बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी रेंज प्रभारी, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) को रेंज का दौरा कर कानून व्यवस्था की स्थिति एवं अपराधों की रोकथाम एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति को चाक-चौबंद बनाने के लिए अतिरिक्त सजगता बरतने को कहा गया है और इसके मद्देनजर यह निर्देश जारी किए गए हैं।

भाषा पृथ्वी

नोमान

नोमान