राजस्थान: भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया

राजस्थान: भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया

राजस्थान: भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया
Modified Date: August 18, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: August 18, 2026 6:38 pm IST

जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया को मंगलवार को पार्टी का पंजाब प्रभारी नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के एक दिन बाद उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूनिया को पंजाब प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

भाजपा की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पूनिया वर्तमान में हरियाणा के भी पार्टी प्रभारी हैं।

हरियाणा में भाजपा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी।

पूनिया ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वह पार्टी की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरने और पंजाब में संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के हर हिस्से में भाजपा की संगठनात्मक मौजूदगी और वैचारिक समर्थन है। हमारा प्रयास इसे और मजबूत करने का होगा।’’

पूनिया ने पंजाब में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा करते हुए विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का इतिहास मिथकों को तोड़ने का रहा है। पंजाब में भाजपा के पक्ष में लहर है और पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमारा प्रयास अपने दम पर सरकार बनाने का होगा।’’

पूनिया (61) 2019 से 2023 तक भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रहे।

उन्हें 2024 में हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

इस साल जून में वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और उन्हें सोमवार को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

पूनिया 2018 में आमेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे और उन्होंने राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह आमेर सीट से हार गए थे।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में