राजस्थान: भाजपा ने निकाय चुनाव में बागी उम्मीदवारों को पार्टी से निकाला

राजस्थान: भाजपा ने निकाय चुनाव में बागी उम्मीदवारों को पार्टी से निकाला

राजस्थान: भाजपा ने निकाय चुनाव में बागी उम्मीदवारों को पार्टी से निकाला
Modified Date: September 8, 2026 / 11:07 am IST
Published Date: September 8, 2026 11:07 am IST

जयपुर, आठ सितंबर (भाषा) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी नगर निकाय चुनाव में बगावती तेवर दिखाने वाले पार्टी सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 41 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पार्टी के एक बयान के अनुसार, जिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वे नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं या निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

इसमें कहा गया कि पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है।

बयान में कहा गया, ‘‘कार्रवाई की जद में आए अधिकांश कार्यकर्ता बागी तेवर दिखाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी अपनी पत्नी के समर्थन में काम करते पाए गए हैं।’’

राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

भाषा पृथ्वी

वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में