जयपुर, 21 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी शनिवार को चार संभागों में संभाग स्तरीय बैठक करेगी। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।
पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी शुक्रवार रात जयपुर पहुंचेंगे और शनिवार को राज्य में विभिन्न संभाग स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इसके अनुसार भाजपा की चार संभागों में एक ही दिन, एक साथ संभाग स्तरीय बैठक होगी, जिसमें जयपुर की बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, अजमेर में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भरतपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और जोधपुर में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाषा पृथ्वी कुंज रंजन
रंजन