जयपुर : Mahila ke Kapde Pehn Kar Suicide : राजस्थान की राजधानी जयपुर के गलता गेट इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों को असमंजस में डाल दिया है। तीन बच्चों के पिता एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक ने महिला के कपड़े पहन रखे थे। मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण मौत की असली वजह रहस्य बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गलता गेट थाना अधिकारी धर्म सिंह अपनी टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि तीन बच्चों के पिता और पारिवारिक जिम्मेदारियों से बंधे इस युवक ने महिला के कपड़े क्यों पहन रखे थे। क्या यह किसी मानसिक तनाव, निजी पसंद या पारिवारिक विवाद का मामला है, या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।
पुलिस मृतक के परिजनों, दोस्तों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। Crime News साथ ही, उसके हालिया व्यवहार, आर्थिक स्थिति और मोबाइल फोन की डिजिटल एक्टिविटी को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आत्महत्या या मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-