कोर्ट के सामने पेश हुई भाजपा विधायक, मारपीट करने का लगा आरोप, इस दिन हो सकती है गिरफ्तारी…
राजस्थान : पांच साल पुराने मारपीट के मामले में पुलिस के सामने पेश हुईं भाजपा विधायक
husband killed neighbor
कोटा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक चंद्रकांता मेघवाल मारपीट की पांच साल पुरानी घटना के सिलसिले में उन्हें जारी दो नोटिस के अनुपालन के लिए रविवार को स्थानीय महावीर नगर पुलिस थाने में पेश हुइईं पुलिस ने यह जानकारी दी।सर्किल इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र झांजड़िया ने कहा कि एक पुलिस थाने में सार्वजनिक अधिकारी के काम को बाधित करने के आरोप में विधायक पर भारतीय दंड संहिता और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Read More : नपं उपाध्यक्ष को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित, अनुशासनहीनता का लगाया आरोप
झांजड़िया ने कहा कि विधायक ने मामले में अपना बयान दर्ज कराया और दो घंटे की पूछताछ के बाद वह वहां से चली गईं।अदालत ने उनकी गिरफ्तारी को 13 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है। उसी दिन उनकी अग्रिम जमानत संबंधी अर्जी पर सुनवाई होनी है।थाने से आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मेघवाल ने अपने और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगे आरोपों की न्यायिक मजिस्ट्रेट या सीबी-सीआईडी से जांच कराने की मांग की।
Read More : बड़े पर्दे का ‘बाप’ सोशल मीडिया! फिल्मों पर भारी पड़ रहा ‘Boycott Campaign’ !
उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा चुनाव के कारण पुलिस के सामने पहले पेश नहीं हो सकी थी।अपने खिलाफ आरोपों को स्पष्ट करते हुए, विधायक ने कहा कि वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए पुलिस स्टेशन गई थीं, जो पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए थे और उन्हें बंद कर दिया गया था।उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में कम से कम पांच मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से तीन मामले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हैं।बूंदी के केशवरायपाटन से विधायक मेघवाल को सोमवार और बुधवार को पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया है। एक अदालत ने शुक्रवार को उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली थी और उनकी गिरफ्तारी पर 13 जून तक रोक लगा दी थी।

Facebook


